Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2026No Comments3 Mins Read
Woman Raped Under Pretext of Marriage; Social Media Friendship Proves Costly
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के समय में जब सोशल मीडिया लोगों की ताकत बनती जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ ये प्लेटफॉर्म अपराधियों का अड्डा भी बनता जा रहा है। दिल्ली में एक महिला सोशल मीडिया की दोस्ती भारी पड़ गई है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के साथ उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे काम का झांसा देकर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

काम के बहाने होटल बुलाया, पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने दिल्ली में 22 वर्षीय एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत के अनुसार, वह पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से मिली थी। एक सूत्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया था और काम के सिलसिले में कुछ लोगों से मिलवाने की आड़ में जुलाई में उसे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में बुलाया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा दिया, फिर जीटीबी नगर में दोबारा किया दुष्कर्म

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे पुलिस के पास न जाने के लिए मना लिया। शिकायत में कहा गया है कि आठ अगस्त को आरोपी उसे कथित तौर पर जीटीबी नगर के एक होटल में ले गया और फिर से दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी और रजिस्टर

सूत्र ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्र ने बताया कि होटल का सीसीटीवी फुटेज और ‘एंट्री रजिस्टर’ जब्त कर लिया गया है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Woman Raped Under Pretext of Marriage; Social Media Friendship Proves Costly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ATS ने सोहेल को दबोचा, इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो

August 15, 2026

जांच में जुटी पुलिस, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

August 11, 2026

अश्लील VIDEO बना मांगे 5 लाख, BJP नेता को पति-पत्नी ने हनीट्रैप में फंसाया

August 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.