Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

faridabadnews24By faridabadnews24August 21, 2026Updated:August 21, 2026No Comments4 Mins Read
Vinod Panu murdered in Hisar court complex; blood spilled over an 18-year-old feud; Ajit Pehalwan gang suspected.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच अजीत पहलवान गैंग की ओर बढ़ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनोद पानू और अजीत पहलवान दोनों नारनौंद के गांव थुराना के रहने वाले हैं और वर्ष 2008 से दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी गैंगवार में विनोद पानू की एक आंख भी चली गई थी, जिसके बाद उसे काणा के नाम से जाना जाने लगा। बताया जा रहा है कि अजीत पहलवान करीब दो महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था, जबकि विनोद पानू भी कुछ दिन पहले करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं और गैंगवार में कई लोगों की जान जा चुकी है।

बरी होने के बाद काफिले के साथ कोर्ट पहुंचा था काणा
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को विनोद पानू और उसके 11 साथी एक हत्या प्रयास के मामले में हिसार कोर्ट से बरी हुए थे। इसके बाद सभी काफिले के साथ कोर्ट परिसर से बाहर निकल रहे थे। इससे पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विनोद पानू लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आ रहा है। जा रहा है कि सोशल मीडिया पर डाली गई इसी पोस्ट से हमलावरों को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है।

कोर्ट के अंदर गाड़ी ले जाने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक, विनोद पानू को पहले से हमले का डर था। इसी वजह से वह अपनी लग्जरी गाड़ी को कोर्ट परिसर के अंदर ले जाना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद जब वह पैदल कोर्ट परिसर में जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

14 राउंड फायरिंग, काणा को करीब 10 गोलियां लगीं
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई वारदात में हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में विनोद पानू के अलावा उसके दो साथी रविंद्र और योगेश भी घायल हुए। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियों के 14 खोल बरामद किए हैं। बताया गया है कि इनमें करीब 10 गोलियां विनोद पानू को लगीं। फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। इसी दौरान हमलावर भागने लगे। पानू के साथियों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने भागते समय दोबारा गोली चलाई, जो पानू के एक साथी की जांघ में लगी। इसके बावजूद साथियों ने उसे पकड़ लिया।

फॉर्च्यूनर से अस्पताल ले गए साथी
घायल विनोद पानू और उसके दोनों साथियों को उनके साथी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हिसार के सपरा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने विनोद पानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों घायल साथियों का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

पकड़े गए आरोपी पर 7 आपराधिक मामले
हिसार एसपी सिद्धांत जैन के अनुसार, विनोद पानू उर्फ काणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 31 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राकेश पुत्र बलराज, निवासी गांव खरड़ के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में राकेश पर 7 आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद हत्या के पीछे की पूरी साजिश और आरोपियों की भूमिका का जल्द खुलासा किया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Vinod Panu murdered in Hisar court complex; blood spilled over an 18-year-old feud; Ajit Pehalwan gang suspected.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब पीड़ित परिवार को मिलेगा सरकारी मुआवजा, नई नीति लागू, हरियाणा में पुलिस कस्टडी डेथ पर बड़ा फैसला

August 21, 2026

सरकार देने जा रही ये सौगात, अब नहीं आएगी कोई दिक्कत, NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

August 18, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.