Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद कोर्ट में मचा हड़कंप, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, बाथरूम की खिड़की से कूदी किशोरी

फरीदाबाद कोर्ट में मचा हड़कंप, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, बाथरूम की खिड़की से कूदी किशोरी

faridabadnews24By faridabadnews24August 23, 2026Updated:August 23, 2026No Comments2 Mins Read
Sensation at Faridabad Court: Major revelation in medical report; teenage girl jumped from bathroom window.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद  : फरीदाबाद के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय किशोरी ने बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। किशोरी नीचे बने टिनशेड पर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

कुछ दिन पहले घर से गायब हुई थी युवती

जानकारी के मुताबिक किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अचानक घर से चली गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर चली गई थी।

मेडिकल रिपोर्ट देखकर घबराई

पुलिस ने शनिवार को मेडिकल जांच कराने के बाद किशोरी को अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। इसी दौरान अदालत में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह बात पता चलने के बाद किशोरी परेशान हो गई।

बाथरूम की खिड़की से छलांग लगाई

कुछ देर बाद उसने उल्टी आने की बात कही। महिला पुलिसकर्मी उसे अदालत परिसर के बाथरूम तक लेकर गई। महिला कांस्टेबल बाहर खड़ी रही। इसी बीच किशोरी ने बाथरूम की खिड़की खोली और नीचे छलांग लगा दी।

टिनशेड पर जा गिरी किशोरी

तेज आवाज के साथ किशोरी टिनशेड पर जा गिरी। आवाज सुनकर अदालत परिसर में मौजूद वकील और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को वहां से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि जिस खिड़की से किशोरी ने छलांग लगाई, वहां सुरक्षा के लिए कोई मजबूत अवरोधक नहीं लगा था। घायल हालात में युवती को इलाज के लिए सेक्टर 16 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Sensation at Faridabad Court: Major revelation in medical report; teenage girl jumped from bathroom window.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026

सरकार देने जा रही ये सौगात, अब नहीं आएगी कोई दिक्कत, NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

August 18, 2026

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, पतंग के मांझे ने काटी गर्दन, निजी कंपनी के कर्मचारी की हालत नाजुक

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.