
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पालिका रोल पर 10 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सफ़ाई कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने सफाई कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए कहा है कि उनकी मासिक देय राशि 25560 होगी। सीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए कहा है कि प्रदेश को स्वच्छ रखने वालों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार की है। सीएम ने कहा कि जो हरियाणा को स्वच्छ रखने में दिन-रात जुटे हैं, उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी हमारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 13,093 पालिका रोल के सफ़ाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत है। पालिका रोल के सफ़ाई कर्मियों को 20590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं। अब सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार है। जिससे इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें।
सीएम ने आगे बताया कि इससे इन कर्मियों की 60 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित होगी और इन कर्मचारियों को 2000 रूपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा। सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सहमत है साथ ही 2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश , HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari
