Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में, बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला

POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में, बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments3 Mins Read
FIR registered under the POCSO Act; 3 of the 7 accused taken into custody; case involves the molestation of a minor in Bihar's Jamui.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है तो वहीं इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। लेकिन इस मामले में अब भी मुख्य आरोपी सहित चार फरार हैं। जमुई पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती जमुई के हैवानों को सजा दिलाने की है तो मामले के साठ घंटे से अधिक बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना सवाल खड़े कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के जमुई में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुछ लोगों ने सड़क पर सरेआम बदसलूकी की, लड़की के साथ अभद्रता की, उसके कपड़े फाड़ दिए। कुछ लोग लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ बदसलूकी की। ये वारदात 19 सितंबर की शाम की है जब एक लड़का और उसकी दोस्त कोचिंग क्लास के बाद सड़क के किनारे रुक कर फोटो खींचने लगे। उसी वक्त कुछ गुंडे वहां आए और लड़की के साथ बदलसूकी शुरू कर दी। लड़की इन हैवानों से खुद को बचाने के लिए मिन्नतें करती रही लेकिन हैवानों को तरस नहीं आया। गुंडों ने दोनों नाबालिगों के साथ बदसलूकी का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला, ‘साहब अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया

वीडियो वायरल करने वालों पर भी एक्शन होगा

पुलिस ने एक तरफ जमुई कांड के आरोपियों पर एक्शन लिया है तो वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी एक्शन की तैयारी है। इसके लिए अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है। बिहार पुलिस ने 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 ट्विटर अकाउंट की पहचान की है जिससे नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने कहा है कि मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी तलाश जारी है।

जमुई कांड में पुलिस का एक्शन

वीडियो में दिख रहे गुंडों की पहचान करने के साथ ही सात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश में जमुई की SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहा गमछा वाला ये गुंडा मुख्य आरोपी है लेकिन वो अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर है। पुलिस के लिए इस गुंडे की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

जमुई की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सम्राट सरकार की पुलिस एक्शन में है तो वहीं अब इस मामले में पटना से दिल्ली तक विरोधी दल सम्राट चौधरी की सरकार को घेर रहे हैं> कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या बिहार सरकार को बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं हैं। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा कि 19 सितंबर को गुनाह हुआ तो पुलिस दो दिन तक कहां सोती रही। बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने भी जमुई कांड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। इधर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए जमुई कांड पर जवाब मांगा है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Bihar: FIR registered under the POCSO Act; 3 of the 7 accused taken into custody. Case of misconduct with a minor in Jamui faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

समस्या से निपटने के लिए सख्त नियम व व्यवस्था लागू, भारत भी ले सबक, चीन में आवारा कुत्तों पर कसा शिकंजा

September 22, 2026

दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

September 22, 2026

केंद्र ने तैयार किया 3 साल का रोडमैप, 200 से ज्यादा एक्शन पॉइंट, 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.