Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments2 Mins Read
A case of sexual assault on a young girl has come to light in Delhi's Sadar Bazar; the accused tailor has been arrested.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के शख्स ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर समान लेने गई थी। आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के सदर बाजार इलाके से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। 16 सितंबर की रात नाबालिग से यौन शोषण की PCR कॉल मिली। तुरंत ही सदर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम और सदर बाजार व महिला पुलिस स्टेशन के ACP मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि पड़ोस की दुकान में मौजूद टेलर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के अंदर उसे रोककर उसके साथ यौन अपराध की घटना को अंजाम दिया। PTI के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि आरोपी दर्जी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया। यहां दर्जी ने बच्ची को बंधक बनाया और कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में भी एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 72 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा था जिनमें से तीन नाबालिग थे।

POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में, बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
सदर बाजार से सामने आए इस पूरे मामले को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मकसूद नाम के शख्स के तौर पर की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को पूरी संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया गया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट का महिला पुलिस स्टेशन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की किसी भी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

A case of sexual assault on a young girl has come to light in Delhi's Sadar Bazar; the accused tailor has been arrested.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में, बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला

September 22, 2026

SILF बैंकॉक में लॉन्च करेगा एशियन लीगल एकॉर्ड, एशिया में साझा कानूनी ढांचे की दिशा में बढ़ाएगा कदम

September 16, 2026

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.