Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खड़ी एंबुलेंसों पर फूंक दिए 50 लाख रुपये, ऐसी खुला पूरा राज, फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल डीजल घोटाला

खड़ी एंबुलेंसों पर फूंक दिए 50 लाख रुपये, ऐसी खुला पूरा राज, फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल डीजल घोटाला

faridabadnews24By faridabadnews24November 3, 2026Updated:November 3, 2026No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद आज नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डाइरेक्टर जनरल डॉ वीरेंदर यादव फरीदाबाद पहुंचे और जांच कमेटी गठित की. कमेटी को 5 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामला सामने आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि नायब सरकार में अजब खेल हो रहा है, जहां खड़ी एंबुलेंस 50 लाख रुपये का डीजल फूंक रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में रोजाना ऐसी कितनी घटनाएं होती होंगी। छोटे-मोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

 विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले पंचकूला स्थित मुख्यालय ने एंबुलेंस में फ्यूल कार्ड के जरिए होने वाले लेनदेन की जांच की थी। इस दौरान सामने आया कि कुछ एंबुलेंस बिना चले ही उनके नाम पर पेट्रोल पंप से डीजल खरीदा जा रहा था। यह सिलसिला एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार जारी था। जांच में करीब 50 लाख रुपये का ईंधन खरीदे जाने का अंदेशा जताया गया है। खास बात यह है कि जिस अवधि में इन एंबुलेंसों के नाम पर डीजल खरीदा गया, उस दौरान वे अपनी निर्धारित जगह से कहीं नहीं गई थीं।

इन चार एंबुलेंसों के नाम पर दर्ज हुईं डीजल की एंट्रियां

विभाग के मुताबिक, HR38GV3491 और HR38GV9863 नंबर की दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्टूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। वहीं HR38Z0951 और HR38GV1670 नंबर की अन्य दो एंबुलेंस जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्टूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Rs 50 lakh squandered on stationary ambulances; here’s how the whole scam was uncovered — Faridabad BK Civil Hospital diesel scandal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

October 30, 2026

हाईवे से जुड़ेगा NIT, फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास

October 28, 2026

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपितों को दबोचा, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की रंजिश में घर पर की फायरिंग

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.