Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

faridabadnews24By faridabadnews24November 4, 2026No Comments3 Mins Read
In Faridabad, thousands of rupees were demanded under the guise of providing medical treatment; a young woman was also made to consume an intoxicating substance under the pretext of a ritualistic healing practice (exorcism/faith healing).
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाने और फिर इलाज के नाम पर हजारों रुपये मांगने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने एक मौलवी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. महिला का आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद से ही उसकी बेटी की तबीयत लगातार बिगड़ रही है. आरोप है कि मौलवी अब इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये और ठीक होने के बाद 21 हजार रुपये देने की मांग कर रहा है.

बजरंग दल के लोग पहुंचे

मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग भी पीर पर पहुंच गए. बजरंग दल के लोगों ने पीर के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया. मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती की मां की तरफ से शिकायत ली. सराय थाना इंचार्ज राकेश कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को दी शिकायत में महिला शीला ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ वेदराम कालोनी में रहती है. कुछ दिन पहले उसकी बेटी झाड़-फूंक के सिलसिले में एक सराय में एक पीर पर मौलवी के पास गई थी. महिला का आरोप है कि वहां मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके अलावा इलायची और किसी अन्य पदार्थ के साथ भी कुछ खिलाया गया. महिला ने आगे बताया कि उसी दिन से उसकी बेटी की तबीयत खराब रहने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

51 हजार रुपये मांग

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने मौलवी से बेटी की बिगड़ती तबीयत को लेकर बात की तो उसने इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये मांगे. इसके अलावा बेटी के ठीक होने पर 21 हजार रुपये देने की मांग भी की. महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हालत काफी खराब है, लेकिन मौलवी बिना पैसे के कुछ भी करने या बात करने को तैयार नहीं है.

बेटी को कुछ हुआ तो मौलवी होगा जिम्मेदार

महिला ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है. उसने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. यदि बेटी को कुछ होता है तो इसके लिए संबंधित मौलवी जिम्मेदार होगा. महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाने के आरोपों की जांच कर मौलवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी की जान-माल की सुरक्षा करने की मांग की है.

NEWS SOURCE Credit :zeenews

in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

खड़ी एंबुलेंसों पर फूंक दिए 50 लाख रुपये, ऐसी खुला पूरा राज, फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल डीजल घोटाला

November 3, 2026

फरीदाबाद में करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

October 30, 2026

हाईवे से जुड़ेगा NIT, फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास

October 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.