रोहतक: भाजपा युवा नेता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि इस समय कोरोना वायरस के चलते भारत के जो हालात हो रहे हैं, उसको देखते हुए भी हम भारत की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने देंगे। हर भारतवासी देश के लिए मर मिटने को तैयार है। नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि हमने हमेशा शांति का प्रयास किया है लेकिन अगर कोई हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करेगा तो उसका मुकाबला करने के लिए भारत हर समय तैयार है।
नागेंद्र शर्मा ने चीन हमले में सैनिक शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा शहीद सैनिकों का बलिदान भी व्यर्थ नहीं जाएगा । चीनी समान का बहिष्कार कर के हिंदुस्तान का हर नागरिक चीन से बदला लेने में समर्थ है। शर्मा ने कहा स्वदेशी अपनाओ जिस से चीन कमजोर होगा, इससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हमारे प्रधानमंत्री जी का आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होगा एवं चीन को भी आभास हो जाएगा कि वह भारत की एकता व अखंडता को ठेस नहीं पहुंचा सकते।
