गुरुग्राम : हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी तक 10,635 हो चुकी है जबकि 5,557 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 4,918 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है इसके अलावा 160 लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हो चुकी है।
- सोमवार को गुरुग्राम में कोरोना के 85 मरीज मिले और 102 स्वस्थ हुए हैं।
देश में 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 15,413 नए मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार तक भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 4,10,461 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवरा कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों में से 1,74,387 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,37,195 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके अलावा मरने वालों का आंकड़ा 13,254 तक पहुंच गया है। भारत कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पहले स्थान पर अमेरिका है।
