अंबाला में दिनदहाड़े करीब 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। अंबाला छावनी में शराब कारोबारी के मुलाजिम से यह लूटपाट की गई है। अंबाला छावनी के महेश नगर थाने में गुजरात के व्यापारी ने शिकायत दी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
इस बारे में बताते हुए थाना महेश नगर के एसएचओ जसवंत कुमार ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद निवासी कमलेश शाह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनका कृषि यंत्रों का काम है तथा उनकी कंपनी भारत सरकार से सूक्ष्म एंव उद्यम मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है और केन्द्रीय भंडारण से पंजीकृत है।
उनका कर्मचारी विनोद पटेल निवासी गांव आखज तहसील मेहसाना, गुजरात जो अंबाला शहर से 72 लाख 35 हजार रूपये से भरा एक बैग लेकर एक्टिवा पर यमुनानगर के लिए रवाना हुआ। जब वह खुड्डा के पास एक पुलिया पर पहुचां तो मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके पीठ पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान उसके सिर पर पिस्तौल के बट से वार किया गया। तभी संघर्ष करते हुए विनोद ने नोटों से भरा बैग पुल के नीचे फेंक दिया। जिसके बाद दो लड़के पुल के नीचे से रूपयों से भरा बैग उठा कर यमुनानगर की तरफ फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि कमलेश के बयान पर हमने लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है उन्होंने बताया कि इस कंपनी से पहले भी दो भारी लूट के मामले हो चुके हैं एसएचओ ने कहा कि वह इस मामले की भी तफ्तीश करें हैं कि इतनी बड़ी रकम लेकर बिना किसी सिक्योरिटी के कंपनी का मुलाजिम अकेला ही स्कूटर पर क्यों लेकर जा रहा था।
