Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : बांस बल्लियां भी लोगों ने हटाई, रामभरोसे कंटेनमेंट जोन

फरीदाबाद : बांस बल्लियां भी लोगों ने हटाई, रामभरोसे कंटेनमेंट जोन

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ाई है, पर अब जो कुछ है, वो बांस-बल्लियों के सहारे ही है। कहीं-कहीं बांस बल्लियां भी नहीं लगाई गई हैं। कई जगह तो कंटेनमेंट जोन के बावजूद खूब आवाजाही होती नजर आई। पहले जहां एक मामला सामने आते ही पूरे सेक्टर, कॉलोनी या गांव को कंटेनमेंट घोषित कर सील कर दिया जाता था। पुलिस कर्मी किसी को पास फटकने तक नहीं देते थे, ताकि बाहर कोई अंदर न आए और अंदर का शख्स ज्यादा आवाजाही न करे। अब पुलिस कंटेनमेंट जोन से बिल्कुल अलग हो चुकी है। पुलिस की ड्यूटी कंटेनमेंट जोन में केवल गश्त तक सीमित हो गई है। बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण टीम ने प्रशासन की तरफ से घोषित कुछ कंटेनमेंट जोन का दौरा किया, तो यही कुछ नजर आया। राहुल कॉलोनी

एनआइटी की राहुल कॉलोनी स्लम बस्ती है। तीन दिन पहले ही यहां एक गली में कोरोना संक्रमित मिला है। नगर निगम ने उस गली को बल्लियां लगाकर सील कर दिया। प्रशासनिक कर्मियों के जाते ही गली के लोगों ने बल्लियां हटाकर एक तरफ रख दीं। लोगों के आवागमन पर अब वहां कोई रोकटोक नहीं है। एसजीएम नगर

एसजीएम नगर हाउसिग बोर्ड से सेक्टर-48 वाली रोड पर एक मकान में परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रशासन ने केवल उस मकान के बाहर कोरोना संक्रमित होने का नोटिस चस्पा कर अपना काम निबटा लिया। रोड पर लोगों का आवागमन पहले की तरह जारी है। गांधी कॉलोनी

गांधी कॉलोनी में दो दिन पहले ही एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। प्रशासन ने वह गली कंटेनमेंट घोषित कर दी। मगर गली में लोगों का आवागमन रोकने के लिए बांस बल्लियां भी नहीं लगाई गई हैं। लोग उस गली से खूब आवागमन कर रहे है। एनआइटी-2 बिजली दफ्तर

एनआइटी-2 स्थित बिजली दफ्तर में कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद लखानी धर्मशाला से एनआइटी-2 बिजली दफ्तर वाली रोड कंटेनमेंट घोषित की गई। पुलिस ने यहां बेरिकेडिग कर दी। पुलिसकर्मी भी तैनात किए मगर लोगों का आवागमन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। बड़े स्तर पर वाहनों का आवागमन जारी है। कंटेनमेंट जोन में सरकार के समय-समय पर मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अब गली या कुछ घरों को कंटेनमेंट घोषित किया जाता है। कंटेनमेंट जोन को सील किया जाता है, अगर इसमें लापरवाही हो रही है तो इसकी जांच की जाएगी।

-यशपाल यादव, उपायुक्त फरीदाबाद

Faridabad: Bamboo bulls also removed by people faridabadnews24 Rambhrosse Containment Zone
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.