जींद में डिटेक्टिव स्टाफ ने टैंडरी मोड के पास नकली कोल्ड डिंक्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पिछले छह माह से काम चल रहा था। मौके से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली ड्यू और मंरिडा की भरी हुई और खाली बोतलें बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी काबू किया है।
जानकारी के मुताबिक टैंडरी मोड के पास नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाने की फैक्ट्री के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई तो यहां पर नामी गिरामी ब्रांडों की कोल्ड ड्रिंक्स बनाकर पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से जींद के जागसी गांव निवासी जयबीर और रोहतक रोड निवासी गौरव को मौके से पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब पांच हजार मरिंडा, ड्यू की भरी हुई बोतलें, करीब पांच हजार खाली बोतलें, कोल्ड ड्रिंक बनाने का सामान और मशीनें बरामद की है।
बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से यह फैक्ट्री चल रही थी और यह फैक्ट्री रॉयल कोल्ड ड्रिंक्स के नाम से ली गई थी, लेकिन यहां पर नामी गिरामी ब्रांडों की नकली पैकिंग की जाती थी और बाजार में बेची जाती थी।
डिटेक्टिव स्टाफ के सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी पर छापेमारी की गई थी। फैक्टरी मालिक कागजात दिखाने में नाकाम रहा। फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें व अन्य साजो सामान बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
