Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, मर्डर मिस्ट्री- Tik Tok स्टार शिवानी का कातिल हिरासत में

हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, मर्डर मिस्ट्री- Tik Tok स्टार शिवानी का कातिल हिरासत में

faridabadnews24By faridabadnews24June 30, 2020No Comments3 Mins Read

सोनीपत : सोनीपत के कुंडली के टीडीआई सिटी में सैलून संचालिका व टिक-टॉक स्टार शिवानी की हत्या के आरोपी आरिफ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। उसने कहा, ‘मैं शिवानी के प्यार में पागल था। उसने 5-6 दिन से मेरा फोन नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था।’

26 जून को बात करने उसके सैलून गया तो वह बाॅयफ्रेंड से बात करने लगी। मैंने बात करना चाहा तो शिवानी चिल्लाने लगी। मैंने शिवानी से कहा कि तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा और गला दबाकर हत्या कर दी।

शिवानी के शव को बेड में बंद कर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसी मोबाइल से शिवानी बनकर उसकी बहन भारती के मैसेज का जवाब दिया।’

आरिफ ने बताया, ‘शिवानी 2014 में हमारे पड़ोस में रहने आई थी। तभी मुलाकात हुई और उसे पसंद करने लगा। हाथ पर उसका नाम गुदवा रखा है। एक बार शिवानी ने पुलिस से पिटाई कराई थी। बाद में हम दोस्त बन गए। इसकी जानकारी शिवानी की बहनों को भी थी। मैंने शिवानी को पार्लर खोलने के लिए पैसे भी दिए। शिवानी की वजह से 3 बार रिश्ते ठुकराए। उसने निकाह से मना किया तो गुस्सा आ गया। उसे 7 दिन पहले भी शॉपिंग कराकर लाया था। उससे बात न होने पर मैं पागल हो जता था। 2 बार हाथ की नसें भी काट चुका हूं।’

दरअसल 26 जून को Tik Tok Star शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शिवानी कुंडली में टच एंड केयर नाम से ब्यूटी पार्लर (Touch And Care Beauty Parlor) चलाती थी। उसका शव ब्यूटी पार्लर में एक बेड में मिला था। पड़ोसी आरिफ पर हत्या का आरोप लगा। वह भी कुंडली का ही रहने वाला है। वह शिवानी से एकतरफा प्यार करता था। वह पहले भी शिवानी को परेशान कर चुका था। शिवानी के टिक टॉक पर 1 लाख 75 हजार फॉलोअर्स Followers On Tik-Tok) हैं।

शिवानी की बहन श्वेता के मुताबिक 26 जून को आरिफ शिवानी से मिलने उसके ब्यूटी पार्लर आया था। शिवानी ने ही फोन पर ये बात उसे बताई थी। उस रात शिवानी घर नहीं लौटी तो श्वेता ने रात में मैसेज किया। मैसेज के जवाब में शिवानी के कहा वह हरिद्वार आई हुई है और मंगलवार को लौटेगी। इसके बाद घर वाले निश्चिंत हो गए।

इस घटना के दो दिन के बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पार्लर खोला तो उसे बदबू आई। नीरज ने ब्यूटी पार्लर में रखे बेड को खोला तो उसे शिवानी की लाश मिली।

शिवानी के पिता विनोद की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया विनोद ने पुलिस को बताया कि पहले वह प्याऊ मनियारी में रहते थे, लेकिन वहां आरिफ शिवानी को परेशान करने लगा था। इसलिए उन्होंने मकान बदल लिया था।

शिवानी की मां गीता ने कहा कि तीन साल पहले आरिफ ने शिवानी का रास्ता रोका था। जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने उसकी पिटाई की थी और आरिफ ने माफी मांगी थी। उन्हें आशंका है कि इसी का बदला लेने के लिए उसने बेटी की हत्या की है। शिवानी की हत्या दो दिन पहले हुई बताई जा रही है।

faridabadnews24 Murder mystery - Tik Tok star Shivani's killer in custody will be shocked knowing the reason for the murder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.