सिरसा में पुलिस ने एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग की दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग को एक महिला चला रही थी। महिला पिछले छह महीने से इस गिरोह में सक्रिय थी, और लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।
जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर नामक युवती होटल से नंबर लिखकर ले गई थी, जिसके बाद होटल से खाना मगंवाने लगी। होटल का करीब 520 रुपये का बिल हुआ तो होटल मालिक ने बिल के लिए फोन किया। युवती ने अपने मकान पर आकर रुपये लेकर जाने की बात कही। होटल मालिक जब युवती के घर पैसे लेने गया तो वहां दो लड़कियां मौजूद थी।
इसके बाद युवती ने होटल मालिक को रेप केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ऐंठ लिये, लेकिन इतने पैसे से भी इनका मन नहीं भरा और फिर से 10 हजार रुपये मांगने लगी। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पूरी योजना के तहत दो लड़कियों समेत चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलिंग गैंग की सरगना प्रेमनगर की रहने वाली संदीप कौर है। वह अभी फरार है। यह महिला लड़कियों को पैसे का लालच देकर इस प्रकार के धंधे करवा रही थी।
हुडा चौकी में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार ने आरोपियों को रंगेहाथों पकडऩे की योजना तैयार की। इसके तहत होटल संचालक ने उक्त लोगों को दस हजार रुपये लेने के लिए पंचमुखी मंदिर के पास बुला लिया। रुपये लेने के लिए अमनदीप कौर, मंजू , सतपाल व हरजीत सिंह पहुंचे। जैसे ही उक्त लोगों ने रोहताश से रुपये लिए एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्हें पकड़ लिया
