CBSE बोर्ड की तरफ से दसवीं और 12वीं कक्षा के नतीजों को लेकर एक फेक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसको लेकर न्यूज एजेंसी ने भी ट्वीट कर दिया, लेकिन CBSE बोर्ड की तरफ से इस प्रकार का कोई भी नोटिस जारी करने से इंकार कर दिया।
CBSE बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड की तरफ से कोई नोटिस जारी किया जाएगा तो उसकी जानकारी सभी की दी जाएगी। जो नोटिस वायरल किया जा रहा है वह फेक है।
CBSE बोर्ड के इस फेक नोटिस के मुताबिक 12वीं के नतीजे 11 जुलाई और 10वीं के नतीजे 13 जुलाई को घोषित करने की बात कही गई थी। इस नोटिस को न्यूज एजेंसी ANI ने भी पोस्ट कर दिया, लेकिन करीब 20 मिनट बाद इसको वापस ले लिया।
