राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की रोहतक जिला प्रभारी मनीषा जी व उनकी जिला टीम अनु जी, तन्नू जी, राजबाला जी द्वारा रोहतक जिले में महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मनीषा जी व टीम पिछड़े व शहरी क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। मनीषा जी ने बताया कि अगर हम महिलाएं जागरूक होंगी तो महिला उत्पीड़न, यौन शोषण, घरेलू हिंसा पर रोक लगाई जा सकती है। लेकिन महिलाओं को अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों को भी निभाना चाहिए जिससे घर में या आसपास कही भी कलह की स्थिति ना बने। कर्तव्य ओर अधिकार एक दूसरे के पूरक हैं। हम महिलाओं को दोनो को सही तरह से इनका पालन करना चाहिए।
मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने मनीषा जी व टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारे मंच की महिला शक्ति बहुत जागरूक है और महिलाओं को भी जागरूक कर रही है।
