हांसी में पुलिस की जिप्सी से कुचले जाने से एक युवक की मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविंद्र रंगा नामक युवक बाइक लेकर जा रहा था, तभी जींद चुंगी के पास पुलिस की जिप्सी ने युवक को पीछे से आकर रोका। चालान के डर से युवक ने बाइक आगे दौड़ा दी, जिसके बाद पुलिस की जिप्सी ने पीछा किया तो युवक कुचला गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक युवक गगनखेड़ी गांव का रहने वाला था।
इस घटना के बाद परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को सीसीटीवी फुटेज मिल गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए और शव को लेकर धरने पर बैठ गए।
सीसीटीवी फुटेज के समय के अनुसार घटना 6 बजकर 28 मिनट की है और पीसीआर उसे 6 बजकर 31 मिनट पर वहां से लेकर गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी होने के बावजूद भी पुलिस ने तीन मिनट वहां पर खराब कर दिए। युवक तीन मिनट तक वहीं पर तड़पता रहा, उसकी सांसें चल रही थी। उसे फटाफट उठाकर पीसीआर में बिठा कर ले जाना चाहिए था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दो मिनट के बाद जाकर पीसीआर उसे ले जाने के लिए मोड़ी।
