Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिलिंग स्टेशन मैनेजर से जींद में बंदूक के दम पर आठ लाख की लूट

फिलिंग स्टेशन मैनेजर से जींद में बंदूक के दम पर आठ लाख की लूट

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2020No Comments2 Mins Read

जींद जिले के उचाना हल्के के रजवाहा रोड पर सोमवार शाम को गाड़ी में सवार होकर आए पांच युवकों ने बंदूक के दम पर फिलिंग स्टेशन मैनेजर से आठ लाख पांच हजार आठ सौ रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए।

वारदात की सूचना पाकर उचाना थाना प्रभारी कृष्ण, सीआईए प्रभारी विरेंद्र खर्ब, समरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। लूटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार शिवानिया स्कूल के निकट नवीन फिलिंग स्टेशन का मैनेजर गांव काब्रछा निवासी प्रवीन आठ लाख पांच हजार 800 रुपये की राशि बैग में डाल बाइक से रजवाहा रोड से होता हुआ एसबीआई बैंक की तरफ जा रहा था। इस दौरान शिवानिया स्कूल के पीछे रजवाहा रोड पर पीछे से आई कार सवारों ने पहले बाइक को टक्कर मारी। जिस पर प्रवीन बाइक से नीचे गिर गया। टक्कर मारने वाली कार में सवार पांच युवकों ने उसे उठाया। जब वह दोबारा बाइक पर सवार होने लगा तो एक युवक ने पिस्टल लगा दिया और नकदी से भरा बैग लूट यू टर्न लेकर हाइवे की तरफ फरार हो गए।

मैनेजर प्रवीन ने लूट की घटना के बारे में फिलिंग स्टेशन मालिक तथा पुलिस को अवगत करवाया। बाद में पुलिस बल ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर कार सवार लूटेरों की तलाश का अभियान चलाया लेकिन लूटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। मैनेजर प्रवीन की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उचाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पूरे इलाके में लूटेरों की धर पकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.