Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1000 स्मार्ट प्ले-वे स्कूल खोलने का लिया निर्णय हरियाणा सरकार ने प्रदेश में

1000 स्मार्ट प्ले-वे स्कूल खोलने का लिया निर्णय हरियाणा सरकार ने प्रदेश में

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जो वित्त मंत्री भी हैं, द्वारा 28 फरवरी, 2020 को वर्ष 2020-21 के बजट में की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रदेश सरकार ने 1000 स्मार्ट प्ले-वे स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्री-स्कूल खोलने के संबंध में हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को स्मार्ट लर्निंग प्ले-वे स्कूलों में बदलने का निर्देश देते हुए कहा कि इन विद्यालयों के बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए पाठ्यक्रम को एनिमेशन व ऑडियो-विजुअल के रूप में डिजाइन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एन्युअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिर्पोट (एएसईआर) 2019 ‘प्रारंभिक वर्षों’ के निष्कर्षों ने इस तथ्य को उजागर किया है कि बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन स्कूली शिक्षा और सीखने के लिए महत्वपूर्ण आयाम होते हैं जो संभावित रूप से उनके भविष्य के रास्ते को आकार देते हैं। एएसईआर डाटा बताता है कि संज्ञानात्मक कौशल की आवश्यकता वाले कार्यों पर बच्चों का प्रदर्शन प्रारंभिक भाषा और प्रारंभिक संख्यात्मक कार्यों को करने की उनकी क्षमता से संबंधित है। यह दर्शता है कि कन्टेंट नॉलेज पर प्रारंभिक ध्यान देने की तुलना में प्ले-आधारित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना अधिक आवश्यक है, जिससे स्मृति, तर्क और समस्याओं को सुलझाने की क्षमताओं में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्री-स्कूल वर्षों में संज्ञानात्मक क्षमताओं को विकसित करने वाली प्ले-आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता को समझते हुए, 1000 स्मार्ट प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए और इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्य करने वाले उच्चत शिक्षा प्राप्त वर्कर्स को इन प्ले स्कूलों में लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन प्ले स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों से 100 रुपये का मामूली शुल्क लिया जाना चाहिए। एसटी / एससी वर्ग के छात्रों के लिए कुछ रियायत रखी जानी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, वित्त विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी. एस.एन. प्रसाद, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक जे. गणेशन उपस्थित थे।

faridabadnews24 Haryana government decided to open 1000 smart play way schools in the state
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.