Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टिड्डी दल से निपटने के लिए अधिकारियों दिए ये जरूरी निर्देश हरियाणा सरकार ने

टिड्डी दल से निपटने के लिए अधिकारियों दिए ये जरूरी निर्देश हरियाणा सरकार ने

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2020No Comments4 Mins Read

हरियाणा  : हरियाणा में टिड्डी दल के हमले से निपटने और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को रसायनों और कीटनाशकों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कीटनाशकों के छिडक़ाव के लिए ड्रोन और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदने के भी निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में टिड्डी दल की निगरानी और नियंत्रण के संबंध में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में कृषि मंत्री  जे पी दलाल और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टिड्डी दल पर लगातार नजर रखी जाए और जब तक राज्य में टिड्डी दल की उपस्थिति पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती तब तक कृषि विभाग के साथ-साथ प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहना होगा और टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में टिड्डी दल के आगमन के चलते सतर्कता बरतते हुए स्थिति से निपटने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष सुपरविजन टीमें गठित की गई।

 

कौशल ने बताया कि प्रदेश में 22 जुलाई के बाद टिड्डी दल के हमले में तेजी आने की संभावना के संबंध में जारी चेतावनी के मद्देनजर जिला, उप-मंडल, खण्ड और गांव स्तर पर चार विभागों नामत: कृषि, विकास एवं पंचायत, पुलिस और राजस्व विभागों की स्टैंडिंग टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा, हर जिले में अलग से स्टैंडअलोन प्रणाली विकसित करने के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है, जो टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं और फसल क्षति के कारण होने वाले नुकसान की निगरानी करेगी। संजीव कौशल ने बताया कि टिड्डी दल पर कीटनाशकों के छिडक़ाव करने, अन्य आवश्यक जानकारी देने और टिड्डी दल के बारे में सतर्क रहने के लिए इन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

विभाग द्वारा किए जा रहे उपायों और प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए कौशल ने बताया कि लैम्ब्डा-सिहलोथ्रिन 5ईसी की अतिरिक्त मात्रा में स्टॉक की व्यवस्था की जा रही है, क्योंकि क्षेत्र में टिड्डी दल पर आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशक क्लोरपाइरिफास के लिए टिड्डी प्रतिरोधी बन गए हैं। बार-बार छिडक़ाव के दौरान कीटनाशकों के उपयोग में एकरुपता को रोकने के लिए, कीटनाशकों के मौजूदा स्टॉक के अलावा लैम्ब्डा-सिहलोथ्रिन के 20,000 लीटर के स्टॉक की व्यवस्था की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि कीटनाशक के हवाई स्प्रे के लिए ड्रोन खरीदे जा रहे हैं। 66 फायर ब्रिगेड वाहन और 3,540 ट्रैक्टर-माउंटेड स्प्रे पंप उपलब्ध हैं। राज्य सरकार पेड़ों पर इस्तेमाल करने के लिए फॉगिंग मशीनें भी लेगी। उन्होंने बताया कि टिड्डी चेतावनी संगठन ने राजस्थान के जिला झुंझुनू में बड़े पैमाने पर टिड्डे के प्रजनन के बाद 22 जुलाई के बाद नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में टिड्डी दल के हमलों में तीव्रता की चेतावनी दी है। इसलिए विभाग द्वारा आवश्यक उपायों की तैयारी पहले ही कर ली गई है।

 

टिड्डी दल के हमले को रोकने के लिए पहले से ही की गई अन्य आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर माउंटेड छिडक़ाव सुविधा को सक्रिय करने के साथ उचित समन्वय के लिए उपायुक्तों को रिस्पॉन्स टीम के साथ रोज़ाना बैठकें करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इसके अलावा, पड़ोसी राज्यों के संबंधित अधिकारियों के साथ भी नियमित बातचीत की जा रही है।

 

कौशल ने आश्वासन दिया कि विभाग स्थिति पर गंभीरता से नजर रखे हुए है और किसानों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और जहां भी टिड्डी दल दिखे तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

faridabadnews24 Haryana government gave these necessary instructions to deal with locust
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.