चरखी दादरी में बिजली विभाग के एक जेई को रिश्वत लेने के जुर्म में सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में विभाग के जेई का किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए दादरी के एक्सईएन को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए।

