प्रदेश में लगातार बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ बदमाश ने अंबाला के खानपुर ब्रह्मणा गांव में 25 वर्षीय युवक दीपक की खेत में काम करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
बताया जा रहा है कि दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और पिता के काम मे हाथ बंटवाता था। दीपक को जिस वक्त गोली मारी गयी उस वक्त दीपक के साथ उसके चाचा का बेटा भी था लेकिन गोली मारने वाला कब आया और कब फरार हो गया किसी को इसका पता नहीं चला। तक उन्हें गोली चलने का पता चला तब तक वो फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और परिजनों से बातचीत की। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया गोली मारने वाला अकेला आया था परिवार के लोगों ने गांव के ही युवकों पर शक जताया है तो पुलिस मौके पर है और जांच शुरु कर दी गई है।
