उत्तरप्रदेश : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय प्रभारी मीना द्विवेदी जी ने कानपुर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं को 35 साड़ियां, हरी चूड़ियां व श्रृंगार का सामान भेंट किया। संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी मीना द्विवेदी जी ने गांव में जाकर गरीब लोगों के बीच में हरियाली तीज का प्रोग्राम पार्टिसिपेट किया व 35 साड़ी साड़ी मिठाई, हरी चूड़ियां, कंगन देकर गरीब बेसहारा असहाय लोगों के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया। मीना जी का कहना है कि आज गरीब और बेसहारा सुहागन स्त्रियों के साथ साड़ी, चूड़ियां भेंट कर सावन कजरी तीज मनाने का सौभाग्य मिला व बहुत खुशी मिली। मीना जी ने सभी बहनों को हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं ढेर सारा प्यार दिया।
