अजमेर। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम शर्मा की बुधवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिनेवर्ल्ड सिनेमा हॉल के पास बीके कौल नगर के मुख्य मार्ग पर हुई फायरिंग में घायल विक्रम शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। सरेराह हुई फायरिंग की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि विक्रम शर्मा हिस्ट्रीशीटर व भूमाफिया था। मृतक का गैंगवार सहित कई मामलों में नाम आ चुका है। किसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने के एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी है।
