Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शराब घपले के बाद अब रजिस्ट्री घोटाला हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान, पढ़ें

शराब घपले के बाद अब रजिस्ट्री घोटाला हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान, पढ़ें

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2020No Comments4 Mins Read

चंडीगढ़ । गड़बड़ करने वाले न दिन देखते हैं और न रात। जिस तरह शराब घोटाला करने वालों के लिए लॉकडाउन की अवधि कारगर साबित रही, उसी तरह से संपत्तियों की रजिस्ट्री करने वाली अथारिटी के लिए भी लॉकडाउन लाभकारी साबित हुआ है। प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने तथा राजस्व जुटाने की मंशा से रजिस्ट्रियां खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन न केवल अधिकारियों बल्कि लोगों ने मिलकर रजिस्ट्रियां करने में बड़ा गड़बड़झाला कर डाला है। प्रदेश सरकार को आशंका है कि लॉकडाउन की अवधि में संपत्तियों की रजिस्ट्री में बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी शिकायत खुद कुछ विधायकों व आम लोगों ने प्रदेश सरकार से की है।

अधिकारियों ने मिलीभगत कर अवैध कालोनियों में कर दी रजिस्ट्रियां

रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी को लेकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला और करनाल की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। शिकायतों में सरकार को बताया गया कि अधिकारियों से मिलीभगत कर अवैध कालोनियां काट दी गई और फिर इन संपत्तियों की रजिस्ट्री की गई। कई जिलों में अनाधिकृत कालोनियों के प्लाटों व मकानों की रजिस्ट्री अधिकारियों ने कर दी है। इस खेल में करोड़ों के वारे-न्यारे किए गए हैं।

विधायकों व आम लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया कड़ा फैसला

विधायकों व फील्ड से मिली शिकायतों के आधार पर हरियाणा सरकार ने अपने स्तर पर इसकी जांच आरंभ कर दी है। जिलों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर सरकार किसी नतीजे पर पहुंचेगी, लेकिन तब तक के लिए प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त तक हरियाणा की तहसीलों में रजिस्ट्रियां करने पर रोक लगा दी है। इससे हालांकि राजस्व का नुकसान बढऩे की आशंका है, लेकिन घोटाला रोकने के लिए कड़े फैसले जरूरी हैं।

प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त तक रजिस्ट्री और कन्वेंंस डीड पर लगाई रोक

हरियाणा सरकार के निर्देश पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं गृह सचिव विजयवर्धन ने रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सभी मंडलायुक्तों व जिला उपायुक्तों के पास भेज दिए गए हैं। जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वह निचले स्तर पर इन आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराएं।

 

राजस्व बढ़ाने के लिए शुरू की  रजिस्ट्रियां, मगर घोटालेबाजों ने कर दिया खेल

हरियाणा में 22 अप्रैल से रजिस्ट्रियां आरंभ की गई थी। मार्च में लॉकडाउन के कारण सरकार को राजस्व का मोटा नुकसान हुआ। हालांकि जब से रजिस्ट्री आरंभ हुई, तब से राजस्व में करीब 400 से 500 करोड़ रुपये की आय भी आई, मगर सरकार को शिकायतें मिलीं की अधिकारियों के साथ मिलकर मोटा गोलमाल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा शिकायतें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, करनाल, झज्जर और सोनीपत जिलों की हैं।

घोटाले के मास्टर माइंड के तार गुरुग्र्राम जिले से जुड़े

गुरुग्राम जिले की तहसीलों में कई ऐसे अफसर कार्यरत हैं, जिन्हेंं इस घोटालों का मास्टर माइंड माना जाता है। वह अपनी ताकत के बूते बरसों से एक ही सीट पर जमे हुए हैं। ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी कम नहीं है। अपने राजनीतिक संपर्कों के माध्यम से यह मास्टर माइंड सरकार के सिस्टम में घुसने तक के लिए प्रयासरत हैं।

इन जिलों में पोस्टिंग को तरसते हैं अधिकारी

गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद जिले ऐसे हैं, जहां राजस्व, एचएसआइआइडीसी, उद्योग और आबकारी विभागों में पोस्टिंग के लिए अधिकारी तरसते हैं। उन्हेंं लगता है कि इन जिलों में सबसे ज्यादा और मोटा माल है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन के अनुसार 17 अगस्त तक जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के साथ ही ट्रांसफर डीड भी नहीं करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गलत तरीके से कुछ रजिस्ट्रियां हुई हैं। अंदरूनी तौर पर सरकार अपने सिस्टम से इसकी जांच करा रही है।

faridabadnews24 Registry scam during lockdown in Haryana after liquor scandal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.