Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली के लोगों को ये 5 बड़ी छूट एक हफ्ते के दौरान, देखिए- लिस्ट

दिल्ली के लोगों को ये 5 बड़ी छूट एक हफ्ते के दौरान, देखिए- लिस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं, जिससे लोगों की जिंदगी आसान होगी और राजस्व भी बढ़ेगा। अरविंद केजरीवाल सरकार के ये निर्णय सावधानी के साथ अमल में लाए गए तो अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर लौट सकती है।

1. नाइट कर्फ्यू खत्म

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। इसके बाद लोग बेरोक-टोक न केवल आवाजाही कर सकेंगे, बल्कि देर रात तक कामकाज भी संभव हो सकेगा। नाइट कर्फ्यू के चलते लोगों को खासकर दुकानदारों को समय से पहले ही अपना कामकाज समेट लेना पड़ता था, अब इससे राहत मिल गई है।

2. खुलेंगे होटल

दिल्ली सरकार ने एक और अहम फैसले में होटलों में कामकाज शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद यहां पर अन्य राज्यों से आए लोग ठहर सकेंगे। होटलों को खोले जाने की इजाजत काफी दिनों से मांगी जा रही थी, अब दिल्ली सरकार ने इस पर यह बड़ा निर्णय लिया है। बता दें कि दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से जुड़े हुए नहीं हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों में सामान्य कामकाज शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

3. ट्रायल बेस पर खुलेंगे साप्ताहिक बाजार

दिल्ली सरकार ने हजारों लोगों को सहूलियत प्रदान करते हुए ट्रायल के तौर साप्ताहिक बाजार एक सप्ताह खोलने की इजाजत दी है। इसके बाद समीक्षा कर आगे निर्णय लिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा और लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर खुद को संभाला तो यह आगे भी जारी रखा जा सकता है। फेरीवालों (स्ट्रीट वेंडर ) पर लगाई गई समय सीमा की बाध्यता को भी खत्म किया जाएगा। सोमवार को जारी आदेश में फेरीवालों को ट्रायल के लिए एक सप्ताह सुबह दस से रात आठ बजे तक काम करने की अनुमति दी थी।  दिल्ली सरकार ने ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की अनुमति दी है।

4. जॉब पॉर्टल बना लोगों का सहारा

जॉब की तलाश कर रहे लोगों और जॉब देने वाले कारोबारियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सराकर ने रोजगार बाजार जॉब्स पोर्टल भी लांच किया था।

5. डीजल हुआ सस्ता

शुक्रवार से दिल्ली में डीजल 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार ने वैट की दर 30 फीसद से घटाकर 16.75 फीसद करने का एलान किया है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से दिल्ली में डीजल 73.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Arvind kejriwal faridabadnews24 These 5 big discounts to the people of Delhi during one week
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026

शक के चलते पत्नी के सिर पर सिलेंडर से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, दिल्ली में हैवान बना पति

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.