फतेहाबाद के भूना इलाके में एक शादी शुदा प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के शव को नहर में फेंक दिया। युवती के परिजनों को आरोपी युवक पर शक नहीं हुआ क्योंकि वो उसे मुंह बोली बहन बताता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रह था, लेकिन जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने उसे मार डाला।
इस घटना के करीब 1 साल बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक की मोबाइबल पर हुई बातचीत के आधार पर पकड़ा है। युवक की 1900 से ज्यादा बार युवती से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद पुलिस को युवक पर शक हुआ, तो सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी रविंद्र ई सेवा चलाता है और पुलिस को उसके पास से युवती के मोबाइल की चिप भी मिली है, जिसमें दोनों की तस्वीरें भी हैं। पुलिस का कहना है कि रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि मृतिका उसकी मुंहबोली बहन लगती थी, लेकिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए थे। युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी और वो पहले से ही शादीश शुदा था। युवक ने कहा कि उसने शादी के लिए मना किया, तो युवती रेप के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी।
आरोपी ने बताया कि 14 अगस्त 2019 को वो युवती संदीप कौर को रेवाड़ी से अग्रोहा लेकर आया था। जहां उन्होंने एक होटल के कमरे में कुछ समय बिताया। इसके बाद कुछ घंटों में ही वो होटल से चले गए। फिर सनियाणा के पास भाखड़ा नहर में उसने युवती का फोन लेकर उसे नहर में धक्का दे दिया था। अब एक साल बाद पुलिस को तफ्तीश में संदीप की बॉडी मिली और जांच के बाद उसकी पोल खुल गई।
