चरखी दादरी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नीमली गांव के तीन युवकों ने गली में बैठी एक कुतिया (Bitch) को उठा लिया। इसके बाद कुतिया को युवक किसी अन्य स्थान पर ले गए और वहां एक युवक ने उसे पकड़कर घुमाना शुरू कर दिया। कुछ देर तक घुमाते हुए उसे सड़क पर फेंक दिया।
इस पूरी घटना का दूसरा युवक वीडियो बना रहा था और तीनों ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया। लेकिन पेटा संस्था ने जब ये वीडियो देखो, तो पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अब इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस तरह का कोई पहला मामला सामने नहीं आया है, पहले भी हिमाचल प्रदेश में टिक-टॉक वीडियो बनाने के लिए तीन युवकों ने ऐसा ही कछ किया था। युवकों ने कुत्ते को कई फीट हवा में उछालकर झाड़ियों में फेंक दिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस तक मामला पहुंचा और केस दर्ज करवाया गया।
