Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर जिले में बनेंगे साइबर रेस्पांस सेंटर, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम रोकने को हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम

हर जिले में बनेंगे साइबर रेस्पांस सेंटर, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम रोकने को हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम

faridabadnews24By faridabadnews24August 15, 2020No Comments2 Mins Read

दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर क्राइम से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हरियाणा के हर जिले में साइबर रेस्पांस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।  

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बताया कि ये सेंटर डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के कारण उभरती चुनौतियों के बढ़ते खतरों के मद्देनजर मौजूदा साइबर सेल को सुदृढ़ कर बनाए जाएंगे। बैंक धोखाधड़ी, भुगतान गेटवे का दुरुपयोग, फेसबुक, ट्विटर आदि समेत साइबर संबंधी सभी शिकायतों का इन केंद्रों के माध्यम से निपटान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध में तेजी देखी गई है क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने के लिए वर्तमान स्थिति और अनिश्चितता का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सेंटर विशेष साइबर कर्मियों की तैनाती से लैस होंगे। हाल ही में भर्ती हुए टेक-सेवी सब इंस्पेक्टरों और कॉन्स्टेबलों की सेवाओं का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

इन जिलों में साइबर थानों को मंजूरी

डीजीपी के अनुसार, पुलिस साइबर अपराध और इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए कॉलेजों, स्कूलों और कॉलोनियों आदि का दौरा करेगी। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे ताकि बच्चों को साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग आदि से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में रोहतक, हिसार, करनाल, अम्बाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद में एक-एक नए साइबर क्राइम थाने की मंजूरी दी है। साथ ही राज्य पुलिस जल्द ही अपने साइबर अपराध के नेटवर्क को भी उन्नत और मजबूत करेगी। ये पंचकूला और गुरुग्राम में स्थित साइबर थानों के अतिरिक्त होंगे।

यादव ने बताया कि साइबर अपराध का एक नया चलन सामने आया है जिसमें जालसाज लोगों को ठगने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर राजनेताओं के साथ प्रमुख हस्तियों के फर्जी प्रोफाइल हैक करने या बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिनसे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। कई ऑनलाइन स्कैमर्स लोगों से पैसे ऐंठने के लिए मशहूर हस्तियों के फर्जी अकांउट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Cyber Response Center to be set up in every district faridabadnews24 Haryana Police's big step to stop online fraud and cybercrime
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.