आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व रोहतक टीम राजबाला, रजनी, पूनम, रेनू, पदमा द्वारा अपने मौहल्ले के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा मौज मस्ती, नृत्य कर गाना गाकर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को कॉपी, पैन पैंसिल उपहार के रूप में दिए गए।
कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों व क्रांतिकारियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
