राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश महामंत्री अंजली दुबे जी व बरेली टीम द्वारा गणपति जी का पूजन समारोह किया गया। सभी भक्तों ने गणेश जी की फूल, प्रसाद व दीप जलाकर पूजन वन्दना की। पूजन एवं आरती पश्चात गरीब बच्चो को खाद्य सामग्री प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष ममता वर्मा, सोनम, पूजा तथा अन्य कार्यकर्ता सम्मलित रहे।
