मां-बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में IG हेमंत कंसल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार की तरफ से आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि पंचकूला के पास पिंजौर में होमगार्ड के IG हेमंत कंसल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आईजी हेमंत कंसल पर एक महिला के घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। पीड़ित महिला के परिजनों ने मामला की पूरी वीडियो बना ली थी।
इसके बाद आईजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने IG को गिरफ्तार किया था। घटना पिंजौंर के वार्ड नंबर 4 की रत्तपुर कॉलोनी की है। आरोपित IG को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। अब खबर सामने आई है कि आरोपी IG को सस्पेंड कर दिया गया है।
