रोहतक : रोहतक के बाबरा मोहल्ला में एक युवक ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय सचिन ने सुबह 7 बजे के करीब ही फंदा लगा लिया।
भाई नितिन ने मृतक सचिन की पत्नी और ससुरालियों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले भी ससुरालियों ने सचिन के साथ मारपीट की थी। इस दौरान झगड़े में सचिन के सिर और हाथ पर चोट लगी थी। इसी बात से आहत होकर उसने ये कदम उठाया है।
फिलहाल पुलिस ने नितिन के बयान पर सचिन की पत्नी पूजा, साले मोनू और पत्नी के मामा पिंका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस को दी शिकायत में नितिन ने बताया कि उसके छोटे भाई सचिन ने सल्लारा मोहल्ला निवासी पूजा के साथ करीब 5 साल पहले Love Marriage की थी। शादी के बाद उसके भाई के पास एक 3 साल का बेटा है। शादी के बाद से ही सचिन और पूजा में आपसी विवाद रहता था। 21 अगस्त को सचिन के साथ पूजा झगड़ा करके अपने मायके चली गई। 22 अगस्त को सचिन पूजा को लेने उसके मायके गया।
आरोप है कि वहां पर सचिन के साथ उसकी पत्नी पूजा, उसके भाई मोनू और पूजा के मामा पिंका पंडित ने मारपीट की। इस संबंध में थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस को शिकायत दी गई है। नितिन का कहना है कि झगड़े के बाद से नितिन मानसिक रूप से परेशान था। उसने अपनी पत्नी और ससुरालियों से परेशान होकर सोमवार को फंदा लगा लिया।
