कोरोना वायरस ने हर किसी को अपनी चपेट में ले लिया है, अब हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर अनु कादयान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दरअसल, सिंगर अनु कादयान ने कल ही अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था और आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब अनु कादयान ने अपने संपर्क में आए लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वे लोग खुद को क्वारंटीन कर लें।
आपको बता दें कि अनु कादयान हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर है। देव कुमार देवा के साथ अनु कादयान के काफी गाने हैं। हाल ही में SHO साब में उनकी धमाकेदार जोड़ी आई थी। SHO साब गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं अनु कादयान इसके अलावा सैंकड़ों गानों और स्टेज शो कर चुकी हैं।
बहू काले की गीत में मशहूर अनु कादयान के हरियाणा में लाखों की संख्या में फैन्स है। अनु कादयान के कार्यक्रमों में भारी संख्या में भीड़ भी देखने को मिलती है।
