गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा युवा नेता आयुष कौशिक को नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय में सदस्य मनोनीत किया गया है । इसको लेकर गाजियाबाद में आयुष कौशिक के खेमे में कुशी को लहर है। आयुष कौशिक का मनोनयन भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री उत्तरप्रदेश व प्रंत्या संयोजक नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय अनामिका चौधरी जी ने किया है। गंगा मां को स्वच्छ बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है , इसके लिए मोदी कैबिनेट में जल शक्ति मंत्रालय नमामि गंगे भारत सरकार द्वारा बनाया गया ।

