यमुनानगर में पूर्व पार्षद के पति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले पांच महीने से कुछ बदमाशों से धमकियां मिल रही थी। आज इन्हीं बदमाशों ने दुकान में घुसकर पूर्व पार्षद के पति को मौत की नींद सुला दिया।
दरअसल, पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघु प्रजापति जगाधरी वर्कशॉप रोड पर स्थित अपने शोरूम में बैठे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने नजदीक आकर उन पर गोलियां चलाई। जिससे वह वहीं गिर पड़े, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई ।
मृतक की पत्नी और पूर्व पार्षद पुष्प लता ने बताया कि पांच महीनों से कुछ युवक उन्हीें धमकी दे रहे थे, इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की और आज आरोपियों ने पति की हत्या कर दी।

