शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रेखा जी के निर्देशानुसार सिरसा जिले की अध्यक्ष किरण जी, जिला उपाध्यक्ष सविता बंसल जी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा जी ने सिरसा के अध्यापकों को स्टार टीचर अवार्ड 2020 देकर सम्मानित किया। संगठन की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार टीचर अवार्ड का आयोजन किया हुआ है। देश भर से अवार्ड के लिए आवेदन आये हुए हैं। और लगभग 100 से ज्यादा अध्यापकों को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय चेयरपर्सन श्रीमती अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और अध्यापक शिक्षा का अहम पहलू है। अध्यापकों द्वारा हमारे देश के बच्चों का भविष्य सँवारा जाता है। हमें हमेशा अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें पुरस्कार से सुशोभित करना चाहिए। हमें बहुत खुशी है कि हमारे संगठन द्वारा अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे पुरस्कार अध्यापकों में हौसला भरते हैं और शिक्षा प्रणाली में सुधार आता है।
