Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ग्रेटर नोएडा : दो प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा : दो प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24September 8, 2020No Comments4 Mins Read

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध नगर में अपराधी कानून व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सोमवार रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली-गार्डन हाउसिंग सोसायटी के अंदर ही अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो दोनों प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में देर रात तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

नोएडा के डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि विराट और अरुण त्यागी अजनारा ली-गार्डन के टॉवर-ए में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर चला रहे थे। इन दोनों का कुछ अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ विवाद था। इस पर बातचीत करने के लिए सोमवार देर रात सभी लोग सोसायटी की पार्किंग में जुटे थे। अरुण और विराट एक काम में बैठे थे, जबकि अन्य लोग सफेद रंग की एसयूवी में थे।

डीसीपी ने बताया कि इस दौरान इन लोगों के बीच बहस हो गई और एसयूवी सवारों ने विराट और अरुण पर अंधाधुंन फायरिंग कर दी। विराट को सात जबकि अरुण को तीन गोली लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विराट को मृत घोषित कर दिया जबकि अरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दोहरे हत्याकांड से दहशत में लोग
सोमवार की देर रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली-गार्डन हाउसिंग सोसायटी में हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड से दहशत व्याप्त है। वहीं, इस घटना से शहर के लोग रोष में हैं। देर रात गोलीबारी की आवाज सुनकर सोसाइटी के पार्कों और कमर्शियल कंपलेक्स में टहल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पुलिस की चौकसी और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। अजनारा ली-गार्डन हाउसिंग सोसायटी में रखरखाव का काम देखने वाले मुकेश कुमार ने बताया रात करीब 10:00 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद सोसाइटी के पार्क और घरों के बाहर टहल रहे लोग दहशतजदा हो गए। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया।

काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। वहां देखा तो दो लोग खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। तत्काल डायल-112 पर फोन किया गया। सोसायटी मैनेजमेंट की ओर से बिसरख कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। बमुश्किल 10 मिनट में डायल-112 और बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा व्यवस्था बुरे हाल में है
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट खरीदारों की संस्था ने नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस दोहरे जघन्य हत्याकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। जब तक पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाएंगे, तब तक इस तरह की वारदात होती रहेंगी। लुटेरे, बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पकड़े जाने का भय नहीं है। जिसकी वजह से वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से निकल जाते हैं। पुलिस कमिश्नर को कई बार यहां गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पत्र लिखे गए हैं। उनकी ओर से आश्वासन भी मिलता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लगातार हो रही हत्याएं लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं
ग्रेटर नोएडा आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र टाइगर का कहना है कि शहर में लगातार हत्याएं दहशत की वजह बनी हुई हैं। पिछले हफ्ते नोएडा में बीटेक के छात्र अक्षय कालरा की बदमाशों ने हत्या कर दी। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दो प्रॉपर्टी डीलरों को मौत के घाट उतार दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में लूट करने के लिए बदमाशों ने रविवार की रात कैब ड्राइवर की हत्या करके नेशनल हाईवे पर फेंक दिया। बिगड़ते हालात को सुधारने के लिए पुलिस को बेहतर योजना के साथ काम करना होगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और थाने बढ़ाने की जरूरत है
मीडिया कनेक्ट के सदस्य विवेक रमण तिवारी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है हम पुलिस प्रशासन प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार से यहां थाने चौकियां और पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं इस दिशा में जल्दी से जल्दी फैसले लेने की आवश्यकता है पूरे इलाके में पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आती है जिसकी वजह से यहां लगातार बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केवल एक बिसरख कोतवाली है।

दोहरे हत्याकांड से निवासियों में रोष
सोसाइटी में हुई इस जघन्य वारदात से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूरे इलाके से पुलिस नदारद रहती है। पुलिस कमिश्नर से बार-बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है।

faridabadnews24 Greater Noida: Two property dealers shot dead
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.