Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के मंत्री कंवरपाल गुर्जर और यूपी की सांसद रीता जोशी मेदांता में भर्ती

हरियाणा के मंत्री कंवरपाल गुर्जर और यूपी की सांसद रीता जोशी मेदांता में भर्ती

faridabadnews24By faridabadnews24September 10, 2020Updated:September 10, 2020No Comments2 Mins Read

गुरुग्राम  Coronavirus News Update:  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के साथ-साथ विधायक, सांसद और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामले में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बुधवार रात डेढ़ बजे के करीब इलाहाबाद से सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को भी कोरोना संक्रमित होने के बाद रात को ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी को बुधवार रात को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी इससे पहले लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती थीं, बुधवार रात को ही उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री जोशी 3 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एसजीपीजीआई स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती थीं। यहां पर उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार की शाम सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। एक बयान के मुताबिक, रीता बहुगुणा की हालत स्थिर है, लेकिन उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया है। वहीं, हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

बता दें कि हरियाणा सरकार में तकरीबन आधा दर्जन मंत्री कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ज्यादातर मंत्री ठीक होकर अपना कामकाज भी संभाल चुके हैं। बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद यहां पर भर्ती हुए थे और ठीक होने के बाद यहां से वापस घर लौट थे।

faridabadnews24 Haryana minister Kanwarpal Gurjar and UP MP Rita Joshi recruited in Medanta
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026

हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

August 21, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.