Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा बना देश का पहला राज्य, केंद्र को भेजी खेती से जुड़ी 3900 करोड़ की योजनाएं

हरियाणा बना देश का पहला राज्य, केंद्र को भेजी खेती से जुड़ी 3900 करोड़ की योजनाएं

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : आत्मनिर्भर अभियान के तहत कृषि ढांचागत विकास के लिए निर्धारित एक लाख करोड़ रुपये में से हरियाणा ने अपने हिस्से के 3900 करोड़ रुपये की योजनाएं अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेज दी हैं। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कोशिश है कि केंद्र से 6000 करोड़ रुपये तक की योजनाएं हरियाणा को मिलें।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत घोषित कृषि ढांचागत निधि के उपयोग और केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों पर आयोजित वेबिनार में यह बात कही। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे फल, सब्जी व फूलों के बीज की हरियाणा के नाम से ब्रांडिंग कर एक नया उत्पाद बनाएं, ताकि किसानों को सस्ते व गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध हो सकें। भले ही यह ब्रांड पीपीपी मोड पर लाया जाए। मशरूम के लिए कोई प्र्रोसेसिंग प्लांट हरियाणा ब्रांडिंग के नाम से लगाया जाना चाहिए।

कृषि विभाग के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वेबिनार के पहले सत्र में कृषि इंफ्रास्ट्रेक्चर फंड के उपयोग तथा कटाई उपरांत फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए सुविधाएं बढ़ाने तथा आपूॢत श्रृंखला विकसित करने पर चर्चा की। वेबिनार में 25 प्रगतिशील किसानों, 10 किसान उत्पादक समूह के प्रतिनिधियों, पांच-पांच आढ़ती या व्यापारी, राइस मिलर, कॉटन मिल्स के प्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों ने अपनी बात रखी।

हैफेड के प्रबंध निदेशक डीके बेहरा ने बताया कि कृषि ढांचागत निधि के तहत करीब 3950 करोड़ रुपये की योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपार्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। इनमें हैफेड द्वारा 352 करोड़ रुपये, हरियाणा भण्डागार निगम द्वारा 315 करोड़ रुपये, शुगरफैड द्वारा 72 करोड़ रुपये, बागवानी विभाग द्वारा 1607 करोड़ रुपये, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 112 करोड़ रुपये, हरियाणा डेरी विकास प्रसंघ द्वारा 87 करोड़ रुपये तथा हरको बैंक द्वारा 1400 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक सुमेधा कटारिया ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए अध्यादेशों कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता अध्यादेश, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को यह सुविधा दी गई है कि सरकारी मंडियों के बाहर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक मूल्य पर कोई प्राइवेट एजेंसी फसल की खरीद करना चाहती है तो किसान अपनी फसल अधिक दाम पर बेच सकता है। वेबिनार में सोनीपत के प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान, रादौर से मान सिंह आर्य, सिरसा से हरदीप सिंह सरकारिया, यमुनानगर से पवन कुमार, इंद्री से साहिब सिंह तथा हरदीप सिंह ने भी बात रखी।

3900 crore schemes related to agriculture sent to the center Faridabad News faridabadnews24 Haryana became the first state in the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.