हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अति गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए कटिबद्ध है, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसके लिए राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित किए गए अंत्योदय ग्रामोदय उदय मेलों के माध्यम से 27,600 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल पहले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना पूरे राज्य में लागू की गई थी ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी सेवाओं, योजनाओं का लाभ तेजी…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : इस समय पूरे हरियाणा में 134 A के तहत गरीब बच्चे मेरिट लिस्ट में आने के बावजूद धक्के खा रहे हैं,बड़े बड़े प्राइवेट स्कूल दाखिला लेने से मना कर रहे हैं ऐसा ही नजारा फ़रीदाबाद में देखने को मिला,फरीदाबाद में 2749 बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट में आने के बावजूद प्राइवेट स्कूल ने सिर्फ 349 बच्चों का दाखिला लिया है बाकी बड़े बड़े स्कूल में अभिभावक केवल धक्के खा रहे हैं और कभी जिला शिक्षा अधिकारी तो कभी जिला उपायुक्त कार्यालय पर परिजन और छोटे छोटे बच्चे कोरोनकाल में धक्के खाने को मजबूर है जिसकी आवाज बनकर आम…
यूपी के उन्नाव से एक और जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में लगी सेंध पर बड़ी खबर आ रही है. उन्नाव में बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को एक किसान नेता ने थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारने की वजह अभी तक साफ नहीं पाई है. पंकज गुप्ता उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक हैं. ऐसा ही एक मामला उन्नाव से सामने आया है, जहां एक किसान को गुस्सा आ गया और उसने मंच पर बैठे भाजपा के विधायक पंकज गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया. अचानक हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया, विधायक साहब कुछ समझ पाते इससे पहले हंगामा मच गया. पार्टी कार्यकर्ताओं…
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बच्चों पर खासा असर देखने को नहीं मिला था, लेकिन इस बार कोरोना की तीसरी का अटैक बच्चों पर भी है. जिसमें रोजाना नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली-एनसीआर में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामलों में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है. देश में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू हो चली है. कोरोना के साथ साथ इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की वजह से देश भर में मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. एक तरफ जहां 29 दिसंबर को 9,195 नए मरीज मिल थे, वहीं बीते गुरुवार को…
सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा खतरनाक बीमारी है जिसका अगर समय रहते पता ना लगाया जाए तो जान भी जा सकती है। शोध की मानें तो 35 से 44 वर्ष की महिलाओं को इसके होने की संभावना सबसे अधिक होती है। 15% से अधिक नए मामले 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में हैं, जिसका कारण समय पर जांच ना हो पाना है। सबसे पहले जानिए क्या होता सर्वाइकल कैंसर सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में कोशिकाएं बदल जाती हैं, जो गर्भाशय और योनि को जोड़ती हैं। यह कैंसर उनके गर्भाशय ग्रीवा के गहरे ऊतकों…
लखनऊ :रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन कर प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का दावा है कि रेलवे जल्द ही एक लाख 24 हजार नौकरियां देने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत रेलवे स्टेशनों पर शहर का आकर्षण और ट्रेन में यात्रा को आरामदायक बनाने की योजना पर भी काम तेजी से चल रहा है। लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए रेल मंत्री गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय भी पहुंचे। यहां पत्रकारों से…
फरीदाबाद : पड़ोसी राज्य पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला बीच पुल पर रोके जाने और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने के विरोध में भाजयुमो ने बृहस्पतिवार को मशाल जुलूस निकाला। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला भी फूंका। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिगला व महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर की अगुवाई में ओल्ड फरीदाबाद की चांदीवाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक निकले मशाल जुलूस में मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी अभिनव प्रकाश और राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम विशेष रूप से शामिल हुए। अभिनव प्रकाश ने इस मौके…
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली में कई तरह प्रतिबंध लगा चुका है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 72 लाख लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत दिल्ली के 72.77 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर भी कड़ी नजर रख रही है। इस आशय की जानकारी बृहस्पतिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन…
दिल्ली : कोविड नियंत्रण दिशा-निर्देशों के ‘उल्लंघन’ के मद्देनजर दिल्ली के दो बाजारों को कुछ वक्त के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि दिशा-निर्देशों का इस तरह से उल्लंघन कोरोना वायरस के ‘सुपर स्प्रैडर’ का कारण बन सकता है। करावल नगर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के कार्यालय ने पांच जनवरी को सोनिया विहार 2 पुश्ता बाजार और करावल नगर में मुकुंद विहार बाजार को छह जनवरी शाम चार बजे से सात जनवरी सुबह 10 बजे तक या अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है…
नई दिल्ली. Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्के (Old Coin) इकट्ठा करने का शौक है तो आप बस एक क्लिक में लखपति बन सकते हैं. कई लोग पुराने सिक्कों को बहुत संभाल कर रखते हैं. इन सिक्कों की कीमत अब बाजार में बहुत बढ़ गई है. आप जान कर दंग रह जाएंगे कि इसके लिए आपको करोड़ों रुपये मिल सकते हैं. अगर आपके पास भी ऐसे सिक्के हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं इन सिक्कों से कमाई का तरीका. इस खास सिक्के की कीमत है 10 करोड़ रुपये 1 रुपये का ये सिक्का जब 10 करोड़ रुपये में नीलाम…
