Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुफ्त राशन मिलता रहेगा, कोरोना के नए संकट के बीच दिल्ली सरकार ने 72 लाख लोगों को दी राहत

मुफ्त राशन मिलता रहेगा, कोरोना के नए संकट के बीच दिल्ली सरकार ने 72 लाख लोगों को दी राहत

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली में कई तरह प्रतिबंध लगा चुका है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 72 लाख लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत  दिल्ली के 72.77 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर भी कड़ी नजर रख रही है। इस आशय की जानकारी बृहस्पतिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दी।

उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाइ) के तहत राशन लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें खाद्य आयुक्त, सीएमडी, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (डीएससीएससी), खाद्य आपूर्ति विभाग और डीएससीएससी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

इमरान ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से लगभग 17,78,632 परिवारों के 72.77 लाख लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इसमें 2,81,006 लाभार्थियों वाले 68,732 अंत्योदय अन्न योजना (एएवाइ) परिवार भी शामिल हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण सुचारू, सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। राशन लाभार्थियों को कोटे का पूरा राशन वितरण से इनकार करने वाले एफपीएस डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राशन दुकानों पर तैनात होंगे सिविल डिफेंस वालंटियर्स

इमरान हुसैन ने कहा कि राशन की दुकानों पर प्रभावी प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शारीरिक सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने और लाभार्थियों को मुफ्त राशन का सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स तैनात करने का निर्णय लिया है। एफपीएस दुकान पर तैनात सिविल डिफेन्स वालंटियर्स सुनिश्चित करेंगे कि वहां आने वाले सभी लाभार्थी मास्क पहने हुए हैं या नहीं और शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन कर रहे हैं या नहीं। वहीं राशन डीलर भी वितरण के समय कोरोना उपयुक्त व्यवहार अपना रहे हैं या नहीं।

Source News: jagran

Delhi CM Arvind Kejriwal Delhi Coronavirus Alert Delhi government gives relief to 72 lakh people amid new crisis of Corona Delhi News delhi politics faridabadnews faridabadnews24 Free Ration Scheme Free ration will continue to be available National News new-delhi-city-politics news Ration Distribution In Delhi state
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.