Author: faridabadnews24

पिछले दो सालों से हम या तो घर से बाहर नहीं निकलते हैं और अगर निकलते हैं तो मास्क लगाकर निकलते हैं. कोविड-19 महामारी से लोगों की जान पर जो खतरा मंडरा रहा है उससे बचने के लिए जो एक तरीका है, वो मास्क लगाना है. हाल ही में, जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो कोविड टेस्ट भी कर पाएगा और अगर मास्क पहनने वाले को कोविड हुआ, तो मास्क पर एक लाइट चमकेगी जिससे बीमारी को कन्फर्म किया जा सकेगा. आइए जानते हैं कि ये मास्क कैसे काम करेगा.. वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा मास्क  ‘द…

Read More

फरीदाबाद : एनआईटी-86 विधायक नीरज शर्मा ने कल देर रात सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्रियल वेस्ट को सरेआम जलाने से फरीदाबाद में हो रहे प्रदूषण का खुलासा किया। विधायक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर हो हॉटस्पॉट घोषित कर रखा है, यहीं नहीं उन्होंने भी कई बार शासन प्रशासन को इस तरह से फैलाए जा रहे टॉक्सिक पॉल्युशन को लेकर पत्र लिखा लेकिन इसके बावजूद यहाँ जहरीले कचरे को खुलेआम जलाया जा रहा। यह प्रदूषण इतना खराब और जहरीला है कि यहाँ खड़ा होना भी बेहद…

Read More

फरीदाबाद : बड़खल की जनसेविका विधायिका सीमा त्रिखा ज़ी द्वारा SGM नगर के E-ब्लॉक, राव चौक के पास नई ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ माताओं, बहनों, बड़े बुजुर्गों और संगठन के साथ किया। इस ट्यूबवेल के लगने से आस पास की कई गलियों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से होगी। इस कार्य के लिए स्थानीय निवासियों ने केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ज़ी व विधायिका सीमा त्रिखा ज़ी का आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष्य पर विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ,कर्मवीर सेवादार ,रामपाल भारद्वाज ,गंगा सहाय ,सुभाष दलाल ,तरसेम शर्मा जी ,जागीर शर्मा जी,राज सिंह जी,गुरमुख खालसा…

Read More

फरीदाबाद : एन.एच.एक डी ब्लॉक में आज ई साईकिल स्टूडियो का शुभारंभ अन्र्तराष्ट्रीय रौनियार महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का ई साईकिल स्टूडियो के संचालक पंकज गुप्ता ने बुक्के भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वायु मंडल को सुरक्षित रखने के लिए ई-वाहनों का उपलब्ध पूरे विश्व में बढ़ रहा है। ई वाहन बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं फैलता है। साथ ही पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से भी मुक्ति मिल रही है। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते…

Read More

फरीदाबाद :  नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आज नेहरू ग्राउण्ड स्थित कम्यूनिटी सैन्टर पार्क में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सतेन्द्र यादव, सहसचिव दीपक छाबड़ा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का फूल भेंट कर स्वागत किया। पौधारोपण करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के…

Read More

फरीदाबाद: सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियो से निवेदन है कि फरीदाबाद बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव मे ” कोषाध्यक्ष” (Treasurer) पद हेतु योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी सचिन वशिष्ठ(एडवोकेट) को अपना बहुमूल्य मत,सहयोग, स्नेह,समर्थन एव आशीर्वाद देकर विजयी बनायें ।

Read More

ठंड अब तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों ही सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को भी सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जो 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिन अब ओर अधिक ठंडे होंगे। वैसे तो 20 दिसंबर से तापमान में रिकार्ड गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा, लेकिन दिसंबर के अंत तक रात का तापमान 3.0 डिग्री तक…

Read More

दो दशक पहले भारत की संसद पर हुए हमले ने पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया को झकझोड़ कर रख दिया था। पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद के आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर किया कि आखिर इनके लिए कौन सी पुख्‍ता रणनीति अपनाई जाए। दो दशक बाद भी पाकिस्‍तान में इस हमले का खाका खींचने वाले आतंकियों के मुखिया आजाद घूम रहे हैं। 13 दिसंबर 2001 को जब सभी लोग अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में मशगूल थे, तभी एक खबर ने सभी का ध्‍यान अपनी…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस नशे का सामान बेचने वालों की सूचना पर इनाम देगी। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोडा ने इस दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए न केवल ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा है, वहीं पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे शहर में नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। इसके तहत शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच बोर्डर प्रभारी निरीक्षक सेठी की टीम ने पल्ला और सरॉय ख्वाजा क्षेत्र में लोगों को नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने…

Read More

पटना: प्रदेश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की प्रबल आशंका जतायी जाने लगी है, क्योंकि इसके मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ने लगी है। बावजूद, अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौजूदा समय में प्रदेश के स्कूलों को बंद करने का कोई विचार या प्रस्ताव नहीं है। हालांकि कोविड-19 के आंकड़ों को लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसी कोई आवश्यकता होगी तो आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में बातें रखी जाएंगी और निर्णय भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी आतंकित होने…

Read More