फरीदाबाद : तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 जवानों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के सेक्टर-81 स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्व. बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने संयुक्त…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध दिल्ली के दिल कनाट प्लेस की इमारतें दरकने लगी है। कई स्थानों पर छतों व दीवारों से पलस्तर उखड़ रहा है तो गलियारे के खंभों में भी लंबी-लंबी दरारें दिख रही है। स्थिति यह है कि गिरते पलस्तर से लोग चोटिल तक हो रहे हैं। आजादी पूर्व की इस ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की मौजूदा स्थिति को लेकर यहां के दुकानदार निराश हैं। वे इसके लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की उदासीनता को जबादेह बताते हैं। उनके मुताबिक अंग्रेजों द्वारा बनाई गई ये इमारतें 80 सालों तक सुरक्षित रहीं थी, लेकिन 10 साल…
हरियाणा में लंबे समय से कई गुटों में बंटी कांग्रेस में अब नए सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं। दिल्ली दरबार में गहरी पैठ रखने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी के बीच बढ़ती नजदीकियां कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में कोई बड़ा गुल खिला सकती हैं। पंचकूला में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के साथ खड़े हुए किरण और सुरजेवाला बुधवार को फिर एक साथ हरियाणा कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और भर्तियों में गोलमाल को लेकर गंभीर आरोप जड़े। हरियाणा लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन…
अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो आपके पास 7 लाख रुपये का बंपर फायदा पाने का मौका है. EPFO की तरफ से नौकरी वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. इसी के तहत अब EPFO आपको पूरे 7 लाख रुपये का फायदा दे रहा है. अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स (EPFO Subscribers) हैं तो आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एक फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद ही इसका फायदा लिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया. पेंशन के अलावा जीवन बीमा का भी फायदा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन…
कोरोना काल के बाद हुई मंदी के दौर में भी आप घर बैठे कमाई कर सकते हैं. अगर आपको भी पुराने नोट और सिक्के को संभाल कर रखने का शौक है तो आप लखपति बन सकते हैं. और इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं हैं. दरअसल, कई ऐसी वेबसाइट हैं, जहां आपको एंटीक सिक्के के बदले अच्छे पैसे मिलेंगे. बस आपको इनकी फोटो वेबसाइट पर डालनी होगी, जिसके बाद लोग आपके सिक्के के लिए बोली लगाएंगे और आप इससे लाखों कमा सकते हैं. एक सिक्का बनाएगा लखपति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई वेबसाइट पर पुराने सिक्कों और नोटों…
दुनिया भर में कोरोना के नए ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है. दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुए इस नए वेरिएंट की भारत समेत कई देशों में दस्तक हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इसे ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ की श्रेणी में डाल चुका है. इन सबके बीच WHO को एक और चिंता सता रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को यह चिंता जताई कि ओमिक्रॉन आने से भयभीत अमीर देश कोविड-19 टीकों की जमाखोरी कर सकते हैं. इससे टीकों की वैश्विक आपूर्ति फिर से धीमी पड़ सकती है और महामारी को खत्म करने के प्रयास में बाधा आएगी. https://www.faridabadnews24.com/30349/ टीकाकरण पर अपनी विशेषज्ञ…
फरीदाबाद। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के 75वां जन्म दिवस जिला युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एन.एच.-5 स्थित कुष्ठ आश्रम में फल, दूध व अन्य खाद्य सामग्री बांटकर सादगीपूर्वक मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। हालांकि कांग्रेसियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन और कोरोना महामारी के चलते श्रीमती गांधी के जन्मदिन को शालीनता के साथ गरीबों की मदद करने के उद्देश्य से मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी त्याग और तपस्या की साक्षात मूर्त है, उन्होंने…
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने अहिर वाड़ा में लगने वाली सब्जी मंडी के सभी सब्जी विक्रेताओं से बात की और उन सब को समझाया कि “बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद”अभियान के अंतर्गत बल्लभगढ़ बाजार से सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे है और इस अभियान के अंतर्गत सभी पटरी और सब्जी वालों को भी हटाया जा रहा है आने वाले कुछ दिनों में बाजार को साफ करके अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सुषमा यादव ने सब्जी विक्रेताओं से बात की और हमारे कैबिनेट मंत्री श्री मुलचंद शर्मा जी के सामने सभी सब्जी विक्रेताओं की समस्याओ के बारे में…
फरीदाबाद : कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रतिदिन निजी अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि दूसरी लहर की तरह इस बार कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले के नागरिक अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों सहित 23 निजी अस्पतालों में विभिन्न क्षमताओं वाले आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जिले में इस समय 85.73 मीट्रिक टन आक्सीजन का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की वजह से कोरोना संक्रमितों को काफी परेशान होना पड़ा…
आईपीएल में दुनियाभर का हर एक खिलाड़ी खेलना चाहता है. इसके पीछे कारण ये है कि इस लीग से दौलत और शौहरत दोनों ही भरपूर मिलती हैं. वहीं कई युवा खिलाड़ियों के करियर भी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके बनते हैं. इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. कई विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए ही पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है. आईपीएल ने इस खिलाड़ी को बनाया ब्रांड वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और सीएसके की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो का मानना है कि भारत ने उन्हें वह ब्रांड बनने…
