मथुरा रोड पर जाम दो माह बाद बीते दिनों की बात हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को आइटीओ डब्ल्यू प्वाइंट से लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल तक करीब तीन किलोमीटर भाग को सिग्नल फ्री किए जाने की योजना पर काम कर रहा है। यह योजना दो माह में पूरी हो जाएगी। इसके तहत बनने वाले चार में से दो अंडरपास तैयार हो गए हैं। एक का अंतिम चरण में है। जबकि एक का काम दो माह में पूरा होगा। कुल मिलाकर यह मार्ग दो माह में सिग्नल फ्री हो जाएगा। कुल मिलाकर सुरंग सड़क से पहले अंडरपास तैयार हो…
Author: faridabadnews24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘जन सेवा में दो दशकों” को चिह्नित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर 20-दिवसीय ‘‘सेवा और समर्पण” अभियान शुरू करेगी जिसमें विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां शामिल होंगी। वर्ष 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है और एक सप्ताह के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी चुनावी राजनीति में दो दशक पूरे कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा…
दिल्ली के एक डॉक्टर से महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर खुद को महिला के तौर पर पेश करते हुए कथित रूप से दो करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित (44) ने शनिवार को यवतमाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी कॉलेज छात्र संदेश मानकर को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर महिला के रूप में फर्जी प्रोफाइल (खाता) बना रखा था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर…
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 112 हलका व ब्लॉक प्रधानों की नियुक्तियों की सूची जारी की। सूची पंचकुला – अशोक वाल्मिकी कालका – प्रेमचंद कोहली अंबाला सिटी – सुरजीत सिंह रविदासिया अंबाला कैंट – हरलाल लोहट वाल्मिकी मुलाना – मामचंद छमिया नारायणगढ़ – अमर नाथ यमुनानगर – संजय कुमार वाल्मिकी रादौर – सतीश वाल्मिकी जगाधरी…
हरियाणा में लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर, सरकार ने लिया ये फैसला, हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” की अवधि 20 सितंबर 2021 की सुबह 5 बजे तक बढ़ाई गई। हरियाणा सरकार ने किया आदेश जारी। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश के जारी।
पुलिस का काम है चोरी को रोकना, लेकिन जब पुलिसकर्मी पर ही चोरी का आरोप लगे तो लोगों का चौंकना लाजिमी है. ऐसा ही एक केस महाराष्ट्र के वसई थाने से आया है. जहां पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल पर चोरी के आरोप में एक्शन लिया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला. आपको बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar Police) में एक महिला पुलिस कांस्टेबल (Woman Police Constable) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला कांस्टेबल थाने में रिकवर होकर आई चीजों की हेराफेरी करती थी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पालघर के वसई…
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार,समर्पण और विश्वास पर निर्भर करता है। जब एक लड़का और लड़की वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं तो शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ अच्छा रहता है। दोनों एक दूसरे को समझते हैं। एक दूसरे की पसंद नापसंद का ख्याल रखते हैं। लेकिन समय के साथ रिश्ते में कुछ चीजें खोने लगती हैं। ऐसे में समझदारी की जरूरत है इसलिए रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें… ईमानदारी का वादा ज्यादातर रिश्ते धोखे की वजह से टूटते हैं। इसलिए जरूरी है कि पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।…
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान पर इस्लामिक स्टेट-खुरासान (ISIS-K) और अलकायदा जैसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों के निपटने में सहयोग करने का दबाव बना रहा है। इसका खुलासा अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया संस्था को मिले कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजसे हुआ है। इन दस्तावेजों से संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान के समाचार पत्र ‘द डॉन’ ने शुक्रवार को अमेरिका मीडिया संस्था पॉलिटिको में प्रकाशित एक खबर के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संदेशों के आदान प्रदान का जिक्र…
भारत में काेरोना वायरस के मामले कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 42,766 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि 38091 लोगों ने इस महामारी को मात दी। इसी अवधि में सक्रिय मामले 4,367 बढ़कर चार लाख 10 हजार 048 पहुंच गये हैं। कुल मामले: 3,29,88,673 सक्रिय मामले: 4,10,048 कुल रिकवरी: 3,21,38,092 कुल मौतें: 4,40,533 कुल वैक्सीनेशन: 68,46,69,521 एक दिन में 308 मरीजों की मौत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766…
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी अज्ञात शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी और सड़क पर घूम रहे कुत्तों के मुंह में एसिड डाल दिया, जिससे 5 कुत्तों की मौत हो गई। एक ही सड़क पर कुछ कुछ दूरी पर कुत्ते बुरी तरह तड़प रहे थे। घटना से क्षेत्रवासी सकते में आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो पशुओं के लिए काम करने वाले एनजीओ ने कुत्तों को पशु चिकित्सालय में भी दिखाया लेकिन पांचों कुत्तों की मौत हो गई। इसके बाद…
