Author: faridabadnews24

हरियाणा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती अब से पहले 8 शादियां कर चुकी है और अब जब मेडिकल करवाया गया तो युवती HIV पॉजिटिव पाई गई है। युवती जहां पर भी शादी की थी वहां पर सुहागरात समेत हफ्तेभर रुककर आई थी। पंजाब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि असल में हरियाणा के कैथल की रहने वाली युवती की शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी, इस शादी से महिला को तीन बच्चे भी हुए, जिनकी उम्र 7 से 9 साल के बीच में है। इसी बीच महिला का…

Read More

अगर आपने डीग्री पास कर लिया है और डीसी रेट पर सरकारी विभाग में नौकरी की तलास कर रहें है तो आपके पास इंटरव्यू के आधार पर नौकरी पाने का एक शानदार मौका है। कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरदासपुर ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी किया है। अगर आप हरियाणा डीसी रेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो Jobsharyana.com वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहें। इक्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों की सभी पात्रता को पूरा करते हैं और इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं।…

Read More

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के हालात भी फरीदाबाद की हमारी एनआईटी विधानसभा से कोई ज्यादा बेहतर नहीं है, यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा यहां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे । मंदिर मार्ग में जलभराव के कारण उन्होंने एनआईटी की तुलना गोरखपुर से कर डाली। श्री शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है तरकुलहा देवी का यह मंदिर। यह सिद्ध पीठ है लेकिन इसके बावजूद यहां जल निकासी की व्यवस्था एकदम ढचार है, घुटनों तक पानी है। इसके कारण न सिर्फ मंदिर…

Read More

रोज सुबह नहाना एक अच्छी आदत है, जिससे शरीर और दिमाग रिफ्रेश महसूस करता है और फोकस बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का आयुर्वेदिक तरीका क्या है? क्योंकि, ज्यादा देर तक नहाना शरीर के लिए खतरनाक है. जिससे ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रेखा ने ड्राई स्किन से बचने के लिए नहाने का आयुर्वेदिक तरीका (Ayurvedic way of bathing) बताया है. आइए जानते हैं नहाने का सही तरीका क्या है? Ayurveda : सबसे पहले करें अभ्यंग डॉ. रेखा के मुताबिक, नहाने से 10 मिनट पहले अभ्यंग करना चाहिए. अभ्यंग का…

Read More

रीवा: पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बहुत पवित्र माना गया है. इस रिश्ते से जुड़ी तमाम खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. ज्यादातर खबरें पति-पत्नी के लड़ाई झगड़े की होती हैं. लेकिन मध्यप्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आपका दिल पसीज जाएगा. दरअसल, एक पति अपनी पत्नी की तलाश करते हुए साइकिल से दर-दर की ठोकरें खाता रहा. उसकी पत्नी डेढ़ महीने से लापता थी. साइकिल से ही किया सफर जानकारी के अनुसार यूपी के प्रयागराज जिले से एक संगीता नाम की महिला करीब डेढ़ महीने पहले लापता हो गई थी. महिला का मानसिक स्वास्थय ठीक…

Read More

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद हर साल देशभर के लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं और बहुत कम ही इसे क्लियर कर पाते हैं. इनमें से भी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अफसर बनने वालों की संख्या काफी कम होती है, जो एक प्रतिष्ठित पद है. अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि एक आईएएस अफसर की सैलरी कितनी होती है और उन्हें अन्य क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं. विभिन्न मंत्रालयों में काम करते हैं आईएएस अधिकारी Zee News की सहयोगी वेबसाइट DNA की रिपोर्ट के…

Read More

किला थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में नाबालिक लड़की द्वारा अपने पूरे परिवार को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने का मामला सामने आया है.। परिजनों को बेहोश करने के बाद नाबालिग लड़की घर से लगभग  60000 नकद 3:30 तोले सोना और 40 तोले चांदी के गहने अपने साथ ले गई। आरोप है कि किला क्षेत्र की एक कॉलोनी मैं नाबालिक लड़की ने रात को अपने परिजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसके चलते उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया और सुबह देर तक सोता रहा। सुबह जब उठकर देखा तो लड़की घर से गायब…

Read More

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय तक बंद रहने के बाद बुधवार से स्कूल और कॉलेज दोबारा खोले गए और पढ़ाई दोबारा सामान्य तरीके से उनके क्लासरूम में शुरू हो गई है। सिसोदिया ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई दोबारा सामान्य तरीके से उनके क्लासरूम में शुरू हो चुकी है। बारिश के बावजूद बच्चे स्कूल आए हैं। जो ये दर्शाता है कि बच्चे बड़ी बेसब्री से स्कूल खुलने का इंतज़ार कर रहे थे।  उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के कारण स्कूल पिछले डेढ़ साल से बंद थे। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई…

Read More

UAE प्रशासन ने भारतीय नागरिकों सहित अन्य यात्रियों को पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि UAE टूरिस्ट वीजा के लिए कैसे और कहां अप्लाई कर सकते हैं? चलिए यहां जानते हैं. Tourist Visa for UAE: 1 अक्टूबर से दुबई में शुरू हो रहे एक्सपो 2020 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रशासन ने भारतीय नागरिकों सहित अन्य पर्यटकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना शुरू कर दिया है. इससे पहले यूएई ने घोषणा की थी कि वह एक्सपो 2020 ट्रेड फेयर से पहले भारतीयों सहित अन्य यात्रियों के लिए अपने बॉर्डर्स…

Read More

टीवी इंडस्ट्री के स्टार और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार सुबह निधन हो गया है. मुंबई में हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण सिद्धार्थ की मौत हुई है. सुबह जब सिद्धार्थ शुक्ला नींद से नहीं जगे तब उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को जब वहां पर लाया गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. घर से जब सिद्धार्थ को ले जाया गया, तभी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ…

Read More