वर्तमान समय में रायपुर में डेंगू विशेष चिन्हित क्षेत्रों से निकलकर पूरे शहर में डेंगू के मच्छर फैल चुके हैं. इस माह के शुरूवाती दौर में जो पहले पांच दस मरीज मिलते थे. अब वह संख्या बढ़कर 20 से 25 हो गई है. आज 22 मरीज फिर मिले हैं. अब इस तरह मरीज़ों की संख्या राजधानी में ही 340 हो गई है. जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि अब तक रायपुर में 340 डेंगू के मरीज़ मिल चुके हैं. हर दिन 20-25 मरीज़ मिल रहे हैं. लगातार जो मरीज़ OPD में आ रहे हैं. उनका सैंपल लेकर…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन आने वाला है और इसी के दृष्टिगत सभी त्योहार अपने घरों में ही मनाएं और भीड़ को इकट्ठा ना होने दें। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते अगले कुछ दिनों तक ऐसे सभी पर्व अपने घरों में ही मनाए और भीड़ एकत्रित न करें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए राज्य के लोगों को स्वयं आगे आकर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल…
करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर टोल प्लाज़ा और सभी रोड जाम करने का ऐलान कर दिया है। चढूनी ने ट्वीट कर लिखा कि करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठीचार्ज किया गया है। सभी किसान साथियों से अनुरोध है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएं अपने नजदीक लगते टोल प्लाजा और सभी रोड जाम कर दें।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. सपा की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने भी कमर कस ली है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश के खिलाड़ियों से खिलाड़ी घेरा को सफल बनाने की अपील की है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि सपा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में ‘खिलाड़ी घेरा’…
माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिसमें असहनीय सिर दर्द होता है. आमतौर पर ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है, लेकिन कभी-कभी ये सिर के पूरे हिस्से में भी फैल जाता है. माइग्रेन का दर्द किसी भी वक्त उठ सकता है जिसे बर्दाश्त कर पाना बड़ा मुश्किल है. आइए आज आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आपको माइग्रेन अटैक से राहत मिल सकती है. माइग्रेन की वजह को समझें- माइग्रेन के अटैक से बचने के लिए सबसे पहले उन वजहों को पहचानना जरूरी है जो इसे ट्रिगर कर रही हैं. अपने…
भारत में पिछले कई महीनों में e-KYC और इससे जुड़े फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साइबरक्राइम विभाग ने एक नंबर जारी किया है, जिसपर लोग कॉल करके ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने 155260 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर लोग ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की पूरी…
भारत में शादियों को बड़ा पवित्र माना जाता है. लेकिन आजकल शादियों के कई मजेदार वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंडप पर बैठी दुल्हन अपने दूल्हे पीट रही है. दूल्हे को पीटने की वजह जान कर तो आप और भी हैरान हो जाएंगे. ये थी वजह वायरल वीडियो में मंडप में सजी बैठी दुल्हन गुस्से में दिखाई दे रही है. वो पहले एक शख्स के साथ झगड़ती है और उसको पीटने लगती है. उसके बाद वो अपने होने वाले पति को गुस्से से…
अपने देश में आपने एक मिसाल सुनी होगी कि पुलिस वालों की न दोस्ती भली न दुश्मनी. दरअसल देश में आए दिन पुलिस की छवि बिगड़ने वाली खबरें सामने आती रहती हैं. पुलिस चाहे भले ही किस राज्य की हो लेकिन उसका खौफ लगभग एक जैसा है. हालांकि हर पुलिसकर्मी ऐसा नहीं होता और अपवाद भी हर जगह होते हैं. यहां पर जिक्र उत्तर प्रदेश (UP) के फिरोजाबाद (Firozabad) में तैनात महिला कांस्टेबल रिंकी सिंह (Rinky Singh) का, जिनकी उपलब्धियों को हर कोई सैल्यूट कर रहा है. काम से बनाई पहचान रिंकी की गिनती उन पुलिसकर्मियों में होती हैं जिनपर…
कोरोना वायरस ने देश में कहर मचा रखा है. कोविड-19 के मामले दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं. बीते 24 घंटे में भारत में 46 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 46,759 कोरोना केस रजिस्टर हुए और 509 लोगों की मौत हो गई. भारत में इस वक्त कोरोना के 3,59,775 एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस की संख्या कुल कोरोना मामलों की 1.10 फीसदी है. शुकवार को भी भारत में कोरोना के 44,658 नए केस सामने आए थे. जान लें कि बीते 24 घंटे में…
अगर आपकी सैलरी देरी से आई है और अभी तक अपने नहीं निकलवाई है तो आज की निकला लें। क्योंकि कई शहरों में कल से अगले महीने तक बैंक बंद रहेंगे। यानि की 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंकों पर ताला नजर आएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, इस महीने आखिरी चार दिन बैंक बंद रहेंगे। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सर्विसेज चालू रहेंगी। RBI ने अगस्त 2021 के महीने के लिए बैंक छुट्टियों की एक सूची जारी की थी। जिसके अनुसार इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थी। अगस्त महीने की एब चार छुट्टियां बची हुई हैं। RBI अलग-अलग राज्यों…
