![]()
अगर आपकी सैलरी देरी से आई है और अभी तक अपने नहीं निकलवाई है तो आज की निकला लें। क्योंकि कई शहरों में कल से अगले महीने तक बैंक बंद रहेंगे। यानि की 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंकों पर ताला नजर आएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, इस महीने आखिरी चार दिन बैंक बंद रहेंगे। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सर्विसेज चालू रहेंगी। RBI ने अगस्त 2021 के महीने के लिए बैंक छुट्टियों की एक सूची जारी की थी। जिसके अनुसार इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थी।
अगस्त महीने की एब चार छुट्टियां बची हुई हैं। RBI अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। RBI ने इस हफ्ते बैंकों में 4 दिन की छुट्टी निर्धारित की है।। लेकिन ये छुट्टियां कुछ राज्य के बैंकों के लिए है। लेकिन 28 अगस्त को इस महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी। और 29 अगस्त को रविवार है इसकी वजह से पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन 30 अगस्त, 2021 को जन्माष्टमी है। इस दिन कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। जन्माष्टमी के दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जीयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे। और 31 अगस्त 2021 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते हैदराबाद के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।
