फरीदाबाद- सेक्टर 50 डबुआ कॉलोनी भोजपुरी अवधी समाज में फिटनेस एंड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा चौथा फिटनेशन मार्शल आर्ट एसोसिएशन कप कराटे चैंपियनशिप करवाई जिसके आयोजक संस्था के संस्थापक महासचिव नासिर हुसैन चेयरमैन राकेश खटाना, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद वार्ष्णेय ने किया जिस की ओपनिंग बतौर मुख्य अतिथि विधायक नीरज शर्मा, पंकज शर्मा ने इस प्रतियोगिता में कई स्कूल और एकेडमी ने भाग लिया जिसमें फिटनेशन मार्शल आर्ट एसोसिएशन की टीम गोजू र्यू कराटे होम फरीदाबाद, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन फरीदाबाद, सरावत स्पोर्ट्स सेंटर दिल्ली, इकरा पब्लिक स्कूल, ओ जी के स्कूल दिल्ली, मेव एकेडमी मधलपुर, टी एम् पब्लिक स्कूल, सरकारी स्कूल करनेरा,…
Author: faridabadnews24
अगर आप पेशे से किसान हैं और सस्ते दर पर लोन लेना चाहते हैं तो PM Kisan योजना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। PM Kisan योजना के तहत सरकार किसानों को बेहद ही कम और सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराती है। आप इस सस्ती लोन सुविधा का लाभ सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बनने वाले किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा किसानों को सस्ते और कम दर पर लोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इन बैंकों में उपलब्ध है क्रेडिट…
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले में एक सिलेंडर विस्फोट हो गया। कैंट थाने के शाह कोट इलाके के पास गुजरांवाला में एक यात्री वैन में रविवार देर रात सिलेंडर विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। भीषण घटना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और यात्री वैन में लगी आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार…
मन की आवाज प्रतिज्ञा शो में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार को निधन हो गया। वो 63 वर्ष के थे। उन्हें कुछ दिनों पहले किडनी से संबंधित समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो इंटेंसिव केयर सेंटर में थे। उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण 8 अगस्त को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। भाई ने मांगी थी आर्थिक मदद पिछले साल खबर आई कि अनुपम श्याम को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिर…
कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार और सच्चा साथी यूं ही नहीं कहा जाता है. दरअसल उनकी हरकतें होती ही इतनी लाजवाब हैं. आज-कल इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक स्वैगर कुत्ते (Swagger Dog Jugaad Video) का जुगाड़ वीडियो जबरदस्त वायरल (Viral Video) हो रहा है. कुत्ते का राजशाही अंदाज देखकर आपको भी उससे पहली नजर में प्यार हो जाएगा. देखिए कुत्ते का ट्रेंडिंग वीडियो (Trending Video). कुत्ते ने फ्रिज में किया चिल सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram Trending Video) पर एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर किया गया है. इस वीडियो (Dog Video) को खुद इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट…
नई दिल्ली: दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के रविवार को नई गाइडलाइंस जारी की है. इसमें बताया गया है कि 9 अगस्त से राष्ट्रीय राजधानी में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल आंशिक रूप से खोल दिए जाएंगे. इस दौरान स्टूडेंट्स को सिर्फ एडमिशन लेने, काउंसलिंग/गाइडेंस और बोर्ड एग्जाम की प्रैक्टिकल एक्टिविटीज के लिए स्कूल जाने की इजाजत होगी. सोमवार से खुलेंगे साप्ताहिक बाजार दिल्ली में सोमवार से सभी अधिकृत साप्ताहिक बाजारों (Weekly Markets) को खोलने की इजाजत भी दे दी गई है. दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी साप्ताहिक बाजार खोले जाएंगे, लेकिन…
हरियाणा : जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18 के एक मकान में रहने वाले आईएएस अधिकारी एवं चंडीगढ़ में कार्यरत आईएएस पत्नी ने रविवार को जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि आईएएस अधिकारी की पत्नी जो खुद आईएएस है, ने सेक्टर-18 स्थित मकान नंबर 208 में अपनी आत्महत्या कर ली है। खबर लिखे जाने तक महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने महिला आईएएस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि खुदकुशी फंदा लगाकर की है…
कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूत हो रही है। हर महीने टीकाकरण का दायरा बढ़ रहा है। केंद्र ने राज्यों को अब तक 52 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज मुहैया करार्इ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 52.37 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। जल्द ही इन्हें 8,99,260 लाख डोज और मिल जाएंगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.42 करोड़ से अधिक डोज बची हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना रोधी…
फरीदाबाद : विवाद के बावजूद अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने रविवार को गांव अनंगपुर में सम्राट मिहिर भोज और दिल्ली के पूर्व शासक राजा अनंगपाल की मूर्ति स्थापना कर दी। गुर्जर महासभा ने कार्यक्रम में 16 राज्यों से गुर्जर पदाधिकारियों के आने का दावा किया था। इस दौरान 200-250 लोग एकत्र हुए। राजपूत समाज ने सम्राट महिर भोज और राजा अनंगपाल को गुर्जर बताए जाने पर ऐतराज जताते हुए इस कार्यक्रम का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि ये दोनों शासक राजपूत थे। मूर्ति स्थापना का यह कार्यक्रम रुकवाने के लिए राजपूत समाज ने पुलिस को शिकायत भी दी…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश के परिवहन,ख़ान एवं भू विज्ञान कौशल एवं निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा का भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज शनिवार को उनके सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचकर शॉल और नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया। भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत किया गया है।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देगी, इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में…
